राज्यपाल ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सिवनी यशो:- राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel ) एवं प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज (Medical College) का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा के लिए उपलब्ध उन्नत तकनीकों से लेस अध्ययनकक्ष, लैबोरेटरी के साथ-साथ अन्य विभागों का अवलोकन किया।उन्होंने प्रतिकात्मक स्वरूप शिलान्यास का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी (MP Smt. Bharti Pardhi), विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन (Seoni MLA Dinesh Rai Munmun) , विधायक बरघाट कमल मर्सकोले (MLA Barghat Kamal Marskole), विधायक केवलारी रजनीश सिंह (MLA Kewalari Rajneesh Singh) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं संभागायुक्त अभय वर्मा (Commissioner Abhay Verma), आई जी जबलपुर अनिल सिंह कुशवाहा (IG Jabalpur Anil Singh Kushwaha) , कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) , पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ( Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta) , मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवजीवन विजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





