राजनीतिसिवनी

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की बैठक 22 अगस्त को सिवनी में, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोना कौरव होंगी शामिल

ठक में राष्ट्रीय महामंत्री विवेक अवस्थी भी रहेंगे उपस्थित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी का होगा स्वागत

Seoni 20 August 2025
सिवनी यशो:- राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 22 अगस्त 2025, शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में आयोजित की जाएगी।

मुख्य अतिथि और उपस्थिति

बैठक में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोना कौरव एवं राष्ट्रीय महामंत्री व सिवनी जिले के सह-प्रभारी  विवेक अवस्थी विशेष रूप से शामिल होंगे।

साथ ही, हाल ही में नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी का संगठन की ओर से स्वागत किया जाएगा।

संगठन की अपील

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला सिवनी के अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दुपेंद्र अमूले ने जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से इस अवसर पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!