गोविंद चौरसिया जनपरिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त
36 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है
Chhindwara 04 October 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था जनपरिषद द्वारा सिवनी जिले के गोविंद चौरसिया को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन.के. त्रिपाठी और संयोजक परिषद की अनुशंसा पर की गई है।
संस्था ने प्रदेशभर से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इनमें सागर से ओ.एम. चौब, उज्जैन से जितेन्द्र पुरोहित, आष्टा से अब्दुल रऊफ खान लाला, भोपाल से नितिन श्रीवास्तव और दुर्गेश रैकवार, दमोह से सुधीर विद्यार्थी, सिवनी से डॉ. सुनील अग्रवाल, बैतूल से विजय दीक्षित, तथा सागर से अजय श्रीवास्तव को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जनपरिषद संस्था पिछले 36 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है। वर्तमान में इसके 275 चैप्टर देशभर में और 7 चैप्टर विदेशों में संचालित हो रहे हैं। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत किया जाता है, जिन्होंने समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को संस्था के जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



