लकी डबल्स विजेताओं को मिला पुरस्कार
बैडमिंटन संघ ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Chhindwara 04 October 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिला बैडमिंटन संघ द्वारा विगत दिनों मनाए गए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 15,000 रुपये के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में अभिषेक पाटनी, हरीश खंडेलवाल, जावेद खान, ओम बाथरी, प्रणय नामदेव, एस.एल. बाथरी, दीपक राज जैन, विजय पवार, अज़हर खान और राकेश चौरसिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह बैस ने की।
आयोजन समिति ने स्पर्धा के निर्णायकों और पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्पर्धा सचिव जावेद खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ी आने वाले दिनों में इंदौर, विदिशा और ग्वालियर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
लकी डबल्स स्पर्धा में विजेता रहे —
जानवी, ईशा, अशवंत, वैभव, राहुल, ओजस, विश्वजीत, भविष्य, ऋतिका, पार्थ हरजनी और ओम साहू।
इन सभी को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया और आभार प्रदर्शन दीपक राज जैन द्वारा किया गया।
https://www.badmintonindia.org/beta/organization/affiliated-organization/



