WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन

सरस्वती शिशु मंदिर में 01 मई से हुआ था प्रारंभ

15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन - Seoni News

सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय सिवनी के विगत 15 दिवस से चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण वर्ग(समर कैंप) का भव्य समापन जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.कुमरे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समापन समारोह कि अध्यक्षता विनीत अग्रवाल जिला सचिव विद्याभारती सिवनी ने की। नितिन चौधरी व्यवस्थापक, आर.आर. पाटिल सहायक संचालक शिक्षा विभाग, डॉ श्यामसिंह कुमरे सेवानिवृत्त कलेक्टर, भगवानदास आंधवान, श्रीमती मनु धुर्वे जिला युवा कल्याण एवं खेल अधिकारी भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ वीणापाणी की वंदना से हुआ। तदुपंरात मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रमोद सोलंकी, कृष्णमुरारी दुबे, नरेन्द्र चौरसिया द्वारा किया गया।

15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन - Seoni News

15 दिवसीय समर कैंप के आयोजन की विस्तृत प्रस्तावना कैंम्प प्रभारी प्रकाश गुप्ता द्धारा प्रस्तुत की गई। अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस कुमरे ने कैम्प के सफल आयोजन के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय बताया।
आयोजन के अगले चरण में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने योग, प्राणायाम, इंग्लिश स्पोकन, वैदिक गणित, संगीत आदि विभिन्न विधाओं का सुंदर प्रदर्शन मंचासीन अतिथियों के समक्ष किया, जिसकी सभी ने सराहना की

15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन - Seoni News

। समर कैंम्प में प्रशिक्षण देने वाले नगर के ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञ लक्ष्मी चौधरी, सौ. रीना तुमन्ने, भगवानदास आंधवान, संजय बघेल, अक्षय साहू, लोकश पाटिल, अरविन्द श्रीवास्तव, रितिका सोनी, नम्रता तेकाम, दीपाली आत्मपूज्य, तालिका आत्मपूज्य, श्रवण साहू आदि का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मान समिति एवं आचार्य परिवार द्वारा किया गया। समर कैंप में प्रतिभागिता करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री कृष्णमुरारी दुबे द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!