Wed, 25 Nov 2026 | 03:39:48 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन

15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन
शेयर करें:

सरस्वती शिशु मंदिर में 01 मई से हुआ था प्रारंभ

सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय सिवनी के विगत 15 दिवस से चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण वर्ग(समर कैंप) का भव्य समापन जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.कुमरे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समापन समारोह कि अध्यक्षता विनीत अग्रवाल जिला सचिव विद्याभारती सिवनी ने की। नितिन चौधरी व्यवस्थापक, आर.आर. पाटिल सहायक संचालक शिक्षा विभाग, डॉ श्यामसिंह कुमरे सेवानिवृत्त कलेक्टर, भगवानदास आंधवान, श्रीमती मनु धुर्वे जिला युवा कल्याण एवं खेल अधिकारी भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ वीणापाणी की वंदना से हुआ। तदुपंरात मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रमोद सोलंकी, कृष्णमुरारी दुबे, नरेन्द्र चौरसिया द्वारा किया गया। 15 दिवसीय समर कैंप के आयोजन की विस्तृत प्रस्तावना कैंम्प प्रभारी प्रकाश गुप्ता द्धारा प्रस्तुत की गई। अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस कुमरे ने कैम्प के सफल आयोजन के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय बताया। आयोजन के अगले चरण में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने योग, प्राणायाम, इंग्लिश स्पोकन, वैदिक गणित, संगीत आदि विभिन्न विधाओं का सुंदर प्रदर्शन मंचासीन अतिथियों के समक्ष किया, जिसकी सभी ने सराहना की । समर कैंम्प में प्रशिक्षण देने वाले नगर के ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञ लक्ष्मी चौधरी, सौ. रीना तुमन्ने, भगवानदास आंधवान, संजय बघेल, अक्षय साहू, लोकश पाटिल, अरविन्द श्रीवास्तव, रितिका सोनी, नम्रता तेकाम, दीपाली आत्मपूज्य, तालिका आत्मपूज्य, श्रवण साहू आदि का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मान समिति एवं आचार्य परिवार द्वारा किया गया। समर कैंप में प्रतिभागिता करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री कृष्णमुरारी दुबे द्वारा किया गया। https://youtu.be/QAZnxEDw9zk