WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी
Trending

केवलारी में 14 जनवरी से अंतर्राज्यीय सिक्सिट ग्रीन टेनिस बॉल क्रिकेट महोत्सव का शानदार आगाज

विजेता टीम को मिलेगा 1.11 लाख का इनाम, आईपीएल की तर्ज पर आतिशबाजी व चीयर लीडर्स की प्रस्तुति

केवलारी में 14 जनवरी से अंतर्राज्यीय सिक्सिट ग्रीन टेनिस बॉल क्रिकेट महोत्सव का शानदार आगाज

विजेता टीम को मिलेगा 1.11 लाख का इनाम, आईपीएल की तर्ज पर आतिशबाजी व चीयर लीडर्स की प्रस्तुति

केवलारी / सिवनी यशो:- फ्रेंड्स क्लब केवलारी के तत्वाधान में आयोजित अंतर्राज्यीय सिक्सिट ग्रीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 14 जनवरी से होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 जनवरी तक चलेगी।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपए) नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 51,000 नकद पुरस्कार ट्रॉफी सहित दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में आईपीएल की तर्ज पर भव्य आतिशबाजी और चीयर लीडर्स की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यह आयोजन स्वर्गीय सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं स्वर्गीय सुमन अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम पुरस्कार सुनील अग्रवाल के सौजन्य से तथा द्वितीय पुरस्कार चेमनसिंह बघेल के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा।

फ्रेंड्स क्लब केवलारी की आयोजन समिति ने मीडिया को बताया कि –

यह टूर्नामेंट हर वर्ष और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की कुल 16 टीमें भाग लेंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि-

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 10 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल एवं फाइनल मैचों के ओवर समिति द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। प्रवेश शुल्क 7000 रखा गया है।

प्रतियोगिता में मेन ऑफ द सीरीज को 7100 नकद व ट्रॉफी (रिदा स्पोर्ट्स, करीम स्पोर्ट्स की ओर से) प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन,

बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर एवं बेस्ट दर्शक जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि –

प्रत्येक मैच का श्याम टीवी लाइव यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन सांदीपनी विद्यालय सीएम राइज खेल मैदान, केवलारी में किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि-

फ्रेंड्स क्लब केवलारी पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य केवलारी,

सिवनी जिला एवं मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

https://cgujala.in/?p=33377

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!