Mon, 09 Nov 2026 | 03:14:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

भीषण आग, 6 की मौत : छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 09, 2026 02:24 pm / Post views : 12

छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान
शेयर करें:

रात 3 बजे सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में लगी भीषण आग, बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने से फंसा रहा परिवार; विधायक ने मुख्यमंत्री से कराई पीड़ित परिजनों की सीधी बात

screenshot-2026-1109-141323-6af18985c4f01.webp

सिवनी/छपारा यशो :- जिले के व्यापारिक नगर छपारा में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक हृदयविदारक अग्निकांड ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य दीवार तोड़कर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के बाद पूरे छपारा नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

मकान में फंसे थे परिवार के 10 सदस्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान के निचले हिस्से में सोने-चांदी का कारोबार संचालित होता था, जबकि परिवार के सदस्य इसी मकान में निवास करते थे। घटना के समय घर के भीतर परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे। रात करीब 3 बजे अचानक आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के भीतर धुआं भर गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।

दीवार तोड़कर बाहर निकले चार सदस्य

बताया जा रहा है कि मकान में कई स्थानों पर ताले लगे होने के कारण बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। आग और धुएं के बीच फंसे परिवार के चार सदस्यों ने जान बचाने के लिए दीवार तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया और किसी तरह सुरक्षित बाहर आ गए। वहीं, मकान के भीतर फंसे छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धुएं के कारण दम घुटना भी मौतों की वजह बताया जा रहा है।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री से कराई पीड़ित परिवार की सीधी बात

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दूरभाष पर चर्चा कर छपारा अग्निकांड के संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों की मुख्यमंत्री से सीधे फोन पर बातचीत भी कराई, ताकि मुख्यमंत्री स्वयं परिजनों की पीड़ा और घटना की गंभीरता से अवगत हो सकें।

केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी पहुंचे घटनास्थल

छपारा में हुए इस भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हादसे की परिस्थितियों का जायजा लिया।

सुबह घटनास्थल पर तैनात रहा पुलिस बल

9 नवंबर की सुबह घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। राहत एवं बचाव कार्य के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई गई। एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से पूरा नगर गमगीन है। स्थानीय नागरिक इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं।

आग लगने के कारणों की जांच

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रात के सन्नाटे में हुए इस भीषण अग्निकांड ने एक परिवार को उजाड़ने के साथ ही पूरे छपारा नगर को गहरे शोक में डुबो दिया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण चंदानी भी पहुंचे घटनास्थल

छपारा में हुए भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लाल चंदानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हादसे की स्थिति का जायजा लिया तथा घटना से जुड़े प्रारंभिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात रहा और राहत एवं बचाव कार्य के साथ आवश्यक कार्रवाई की गई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष