Sat, 07 Nov 2026 | 12:26:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र पेयजल परियोजना में लापरवाही पर भड़के प्रमुख अभियंता, जिओ मिलर की बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, छिंदवाड़ा में करोड़ों का कारोबार! श्रीमती सुशीला देवी मोदी का निधन, कान्हीवाड़ा में शोक की लहर कादम्बरी के ‘वाङ्मय भूषण’ सम्मान से अलंकृत हुए पं. सुधाकर शर्मा कान्हीवाड़ा की सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, रोज लग रहा जाम; आधे घंटे तक थम रहे वाहनों के पहिए! शराब दुकान हटवाने के लिए CM से गुहार लगा रहे विधायक मुनमुन, फिर भी संरक्षण देने के आरोप! बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र पेयजल परियोजना में लापरवाही पर भड़के प्रमुख अभियंता, जिओ मिलर की बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, छिंदवाड़ा में करोड़ों का कारोबार! श्रीमती सुशीला देवी मोदी का निधन, कान्हीवाड़ा में शोक की लहर कादम्बरी के ‘वाङ्मय भूषण’ सम्मान से अलंकृत हुए पं. सुधाकर शर्मा कान्हीवाड़ा की सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, रोज लग रहा जाम; आधे घंटे तक थम रहे वाहनों के पहिए! शराब दुकान हटवाने के लिए CM से गुहार लगा रहे विधायक मुनमुन, फिर भी संरक्षण देने के आरोप! बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

एक्शन मोड में सरकार : शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 06, 2026 11:31 pm / Post views : 48

शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
शेयर करें:

बलिदानी टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को मिलेगी SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता | ड्रग्स माफिया के खिलाफ 2029 तक निर्णायक कार्रवाई का लक्ष्य

विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

bhopal 06 November 2026

भोपाल यशो:- देवास में अवैध शराब पकड़ने के दौरान पुलिस अधिकारी टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री निवास पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में पांच जिलों तक फैले अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए। सरकार ने बलिदानी टीआई के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2029 तक ड्रग्स माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकल्प को मध्यप्रदेश में पूरी ताकत से लागू किया जाए। ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया जाए तथा इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष टीम को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

नशे और संगठित अपराध के खिलाफ बनेगा मजबूत तंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलता हासिल की है। इसी तरह ड्रग्स और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूरे प्रदेश में अवैध शराब के परिवहन और भंडारण के विरुद्ध एक साथ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बलिदानी टीआई के परिवार को एक करोड़ और पत्नी को SI की नौकरी

देवास में अवैध शराब पकड़ने के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी के बलिदान पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवान ने साहस और समर्पण के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। सरकार ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

परिवार को संबल देने के लिए मुख्यमंत्री ने दिलीप पुरी की पत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने तथा परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी परिवार को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

राहुल जायसवाल पुलिस अभिरक्षा में, ट्रक जब्त

देवास शराब कांड में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच जिलों में फैले इस अवैध कारोबार से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। मामले के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है और शराब परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

जांच में वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अप्पू रावत निवासी आलीराजपुर तथा वाहन उपलब्ध कराने वाले किरण सिंह चंदोड निवासी आलीराजपुर की भूमिका भी सामने आई है। केरल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस जिले से अवैध शराब रवाना हुई थी, वहां के सहायक जिला अधिकारी अमर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने डीजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रकरण की विस्तृत समीक्षा करने तथा अवैध शराब के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

दीपावली पर खतरनाक पटाखों से सावधान रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेशवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्बाइड और अन्य खतरनाक विस्फोटक पटाखों से मानव जीवन को गंभीर खतरा हो सकता है। इनके कारण आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे खतरनाक पटाखों से दूर रखें तथा स्वयं भी सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से सुरक्षित, सतर्क और आनंदमय दीपावली मनाने का आग्रह किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष