WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

नर्मदा परिक्रमा के दौरान लखनादौन पहुंचे गुरु शांडिल्य

Seoni 19 February 2025

सिवनी यशो:- करुणाधाम आश्रम भोपाल से पीठाधीश्वर गुरु सुदेश शांडिल्य अपने पद यात्रादल के साथ बीते दिवस लखनादौन पहुंचे जहां दल का गाजे बाजे से उपस्थित जनों द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात नगर वन लखनादौन में वन विभाग,नगर परिषद,एवं जन अभियान परिषद लखनादौन के द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को पौधों का संरक्षण की शपथ दिलायी एवं मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा के अनुभव साझा किए ।

पीठाधीश्वर नगर वन के बाद लखनादौन श्री राम मंदिर पहुंचे जहां पर भोजन प्रसादी के बाद आगे प्रस्थान किए जहां रात्रि विश्राम सिरमंगनी ग्राम तय किया गया था,स्वागत कार्यक्रम में वन विभाग से संयुक्त उपवनमंडलाधिकारी गोपाल सिंह,रीता वर्मा श्रीवास्तव विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद,जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला एवं विभागीय स्टाफ,आशीष गोलहानी,मंडल अध्यक्ष अजेंद्र गोल्हानी,विजय उईके,अनिल पाठक,सौरभ तिवारी,संदीप उईके,बद्री यादव,केसरी गोलहानी,माधुरी शर्मा,कल्पना नागेश,अजय शुक्ला, विष्णु राय,विजय गोल्हानी,प्रवेश सारठे,अनिल यादव, आशीष श्रीवास्तव,मुकेश यादव,चतुरानंद वाजपेई,सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि,सामाजिक संगठन कार्यकर्ता, एवं जनअभियान परिषद के मेंटर,समाज कार्य के छात्र छात्राएं श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!