WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब: जामसांवली धाम से सिमरिया तक गूंजे जयकारे

 “हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजा जिला”

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा पर आस्था का सैलाब, 6 लाख ने किए दर्शन

Chhindwara 02 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को पूरे जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जामसांवली धाम, सिमरिया हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पूरे जिले में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  पर जामसांवली धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर जामसांवली धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन करते श्रद्धालु

जामसांवली धाम में उमड़ा आस्था का सागर, छह लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जामसांवली धाम (हनुमान लोक) में इस अवसर पर भक्ति का विशाल स्वरूप देखने को मिला। आयोजन के अंतिम दिन लगभग 6 लाख श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरा परिसर “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष से गुंजायमान रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का भी संदेश देता नजर आया।

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  पर सिमरिया धाम में कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया पूजन
हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा सिमरिया धाम में कमलनाथ और नकुलनाथ

मरिया धाम में कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया पूजन

प्रसिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शिव-पार्वती, राम दरबार, लक्ष्मी-नारायण एवं देवी दुर्गा की आराधना भी की।

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर गांधी गंज मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ
हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर गांधी गंज मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ
हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर गांधी गंज मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ
हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर गांधी गंज मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ

गांधी गंज मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर गांधी गंज मंदिर में हनुमानोत्सव के अवसर पर 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे और सामूहिक भक्ति में सहभागी बने।

 धरम टेकड़ी में प्राण-प्रतिष्ठा और भक्ति कार्यक्रम

धरम टेकड़ी स्थित रामदूत हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।

इमलीखेड़ा में हनुमानजी और भैरव बाबा की प्रतिमा स्थापित

इमलीखेड़ा स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का समापन हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ। हनुमानजी और भैरव बाबा की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की गई। हवन, पूजन एवं महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

 पदयात्रा का समापन, वीर जवानों की सलामती का लिया संकल्प

रूद्रात्मक हनुमान समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित विशाल गदा एवं पदयात्रा का समापन जामसांवली धाम में महाआरती के साथ हुआ। यह यात्रा देश के वीर सैनिकों की सलामती और सम्मान के उद्देश्य से निकाली गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर देशभक्ति और आस्था का संदेश दिया।

हनुमान जन्मोत्सव छिंदवाड़ा  के अवसर पर जिले में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि हनुमान जी के प्रति जन-आस्था आज भी उतनी ही प्रगाढ़ और जीवंत है।

https://x.com/narendramodi/status/2039534908809588805?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!