क्राइमसिवनी
Trending

हरियाणा पुलिस ने घंसौर से साइबर सिंडीकेट के तीन सदस्य गिरफ्तार किए

13 लाख से अधिक की ठगी में शामिल साइबर गैंग का पर्दाफाश, आरोपी मास्टरमाइंड को कमीशन पर पहुंचाते थे रकम

Seoni 08 August 2025

घंसौर यशो –  हरियाणा की सिरसा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर सिंडीकेट का पर्दाफाश करते हुए सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह सिंडीकेट मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से लोगों को झांसा देकर 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी में संलिप्त पाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को थाना कालावली, जिला सिरसा (हरियाणा) की पुलिस टीम ने घंसौर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बाद में उन्हें सिविल कोर्ट, घंसौर में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  • संजय पिता रूपचंद, निवासी तेंदपानी, घंसौर

  • सुम्मु कुमरे पिता रतन लाल, निवासी पड़रिया, घंसौर

  • देवेन्द्र विश्वकर्मा पिता गिरन, निवासी कटिया (मेहता), घंसौर

हरियाणा पुलिस के अनुसार, यह सभी आरोपी साइबर ठगी के एक सक्रिय सिंडीकेट से जुड़े थे।

इनके बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी, जिसे ये आरोपी नकद निकालकर मास्टरमाइंड तक पहुंचाते थे।

इसके एवज में इन्हें 5 से 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने महंगे मोबाइल फोन और दर्जनों सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि यह तीनों केवल साइबर सिंडीकेट की एक कड़ी हैं और जांच के दौरान इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

इस मामले में एफआईआर क्रमांक 157/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन आरोपियों ने एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार इस साइबर ठगी में सक्रिय भूमिका निभाई, और अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की डिजिटल फोरेंसिक ट्रेसिंग में जुटी हुई हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!