मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

सिवनी में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईटेंशन हादसा, 4 श्रद्धालु झुलसे

रेलवे ओवरहेड लाइन से टकराया लोहे का झंडा, फैला करंट

Seoni, 04 August 2025

सिवनी  यशो:- कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को सिवनी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया।

छिंदवाड़ा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ऊँचे झंडे में लगी लोहे की रॉड रेलवे की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे तेज करंट फैल गया और 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसा कैसे हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनवाड़ा के पास बैनगंगा नदी से भोमा की ओर जा रही कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

जैसे ही जुलूस छिंदवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा, एक श्रद्धालु ने जोश में ऊँचा झंडा फहराया, जिसमें लोहे की रॉड लगी थी। रॉड ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गई और करंट फैल गया।

यह भी पढ़े :- 28 जुलाई को दिघौरी पहुंचेगी विशाल कांवड़ यात्रा, भंडारा, व्यवस्थाओं का विधायक मुनमुन ने लिया जायजा

घायलों की पहचान

घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान इस प्रकार है —

  • विकास रजक, पिता मुन्ना रजक, उम्र 25 वर्ष

  • लोकेश चौबे, पिता राजेश चौबे, उम्र 31 वर्ष

  • हम्पी सराठे, पिता महेश सराठे, उम्र 25 वर्ष

  • राज बट्टी, पिता संजू बट्टी, उम्र 20 वर्ष
    सभी निवासी ग्राम भोमा हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

मौके पर मची भगदड़, CCTV फुटेज भी आया सामने

हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें झंडा हाईटेंशन तार से टकराते ही चिंगारियां निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रशासन की अपील

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऊँचे और धातुयुक्त झंडों का प्रयोग न करें, खासकर रेलवे ट्रैक या हाई वोल्टेज तारों के पास से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!