धर्मसिवनी
Trending

भोलेनाथ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा सम्पन्न, विधायक ने किया जलाभिषेक

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रत्नेश्वर धाम में किया शिवलिंग का जलाभिषेक, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

Seoni, 28 July 2025

श्रावण मास की पावन बेला में मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से निकली दो दिवसीय बम-बम भोले कांवड़ यात्रा का समापन आज दिघौरी स्थित गुरु रत्नेश्वर धाम में धार्मिक उल्लास और भक्ति के साथ हुआ।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिघौरी रत्नेश्वर धाम में शिवलिंग का जलाभिषेक किया
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिघौरी रत्नेश्वर धाम में शिवलिंग का जलाभिषेक किया

समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पुत्र श्रेष्ठ कान्हा राय के साथ श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की।

यह भी पढ़े :-<बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई कांवड़ यात्रा/p>

मंत्रोच्चार के बीच हुआ स्फटिक शिवलिंग का अभिषेक

श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ में लाया गया पवित्र जल गुरु रत्नेश्वर धाम में विराजमान पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किया गया।

विधायक श्री मुनमुन ने माता रानी के पूजन पश्चात कांवड़ यात्रा प्रारंभ की, जो करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाड़ा, मुंगवानी, सापापार, चौड़ा होते हुए दिघौरी पहुंची।

हजारों श्रद्धालुओं ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण

पूजन उपरांत मंदिर परिसर में दिवंगत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भोलेनाथ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा सम्पन्न

इसके पश्चात विधायक श्री मुनमुन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

जनमानस में जागी आस्था, दिखा उत्साह

श्रद्धालुओं की विशाल भागीदारी, जयघोष और शिवभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने एक बार फिर सिवनी जिले की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को जीवंत कर दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!