मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी नगर पालिका में यथास्थिती बनाये रखने हाईकोर्ट के निर्देश

नपा अध्यक्ष का ज्ञानचंद सनोडिया ने पदभार ग्रहण किया

Seoni 09 May 2025
सिवनी यशो: -मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय के आदेश पत्र क्रमांक एफ/06/05/0006/2025/18-3 दिनांक 08/05/2025 भोपाल द्वारा जारी आदेश के परिपालन में शुक्रवार 09 मई को ज्ञानचंद सनोडिय़ा द्वारा नगर पालिका परिषद सिवनी कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला गया।

वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में शफीक खान बनाम मध्यप्रदेश शासन की याचिका पर सुनवाई करते हुये माननीय न्यायालय ने आदेश दिया है कि सिवनी नगर पालिका में अगली सुनवाई की तारीख तक, पक्षों को आज (09-05-2025) की स्थिति को यथावत बनाए रखे अगली सुनवाई की तारीख 13 मई निर्धारित की गयी है ।

नगर पालिका कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नगर पालिका में ज्ञानचंद सनोडिया के द्वारा पद भार ग्रहण करते समय सिवनी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर जी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे , प्रेम तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी, पार्षद रविशंकर गुड्डा भांगरे, विक्रांत दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले, कार्यालय अधीक्षक हरीश पराते, लेखापाल संतोष करोसिया उपस्थित हुए एवं कार्यभार संभालने पर पुष्पमाला पहनाकर अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया का स्वागत किया गया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!