सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

‘सेवा संकल्प’ केवल कार्यक्रम नहीं, 25 वर्षों की जनसेवा को जनता तक पहुंचाने का अभियान : गौरव पारधी

25 साल की जनसेवा से विकसित भारत-2047 तक: 17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

पत्रकार वार्ता में  17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, गौरव पारधी ने बताई रूपरेखा

Seoni 14. September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जिले में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई।

सिवनी में सेवा संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पारधी
सिवनी भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक गौरव पारधी।

पत्रकार वार्ता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पत्रकार वार्ता को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कटंगी विधायक गौरव पारधी ने संबोधित किया।

अभियान के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि सिवनी विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

‘सेवा संकल्प’ केवल कार्यक्रम नहीं, 25 वर्षों की जनसेवा को जनता तक पहुंचाने का अभियान : गौरव पारधी

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कटंगी विधायक गौरव पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा केवल सत्ता में रहने की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उन्होंने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया है।

सिवनी में सेवा संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पारधी
सिवनी भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक गौरव पारधी।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा को संगठन तथा समाज के माध्यम से आगे बढ़ाने का अभियान है। इसका उद्देश्य केवल उपलब्धियां गिनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं से लाभान्वित वास्तविक लोगों तक पहुंचना है, जिनके जीवन में सरकारी योजनाओं ने सकारात्मक बदलाव किया है।

श्री पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया है। अब वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेगा।

17 सितंबर को सेवा दिवस, रक्तदान और ‘आशीर्वाद का दीया’

श्री पारधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय जलाशयों, देवालयों और घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

सिवनी में सेवा संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पारधी
सिवनी भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक गौरव पारधी।

उन्होंने कहा कि यह दीप केवल प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन के प्रति आभार का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया।

गांव-गांव पहुंचेगा सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश

गौरव पारधी ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा गतिविधियों को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान आयोजित होगा। विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए चित्रकला, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नाटक और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित वास्तविक हितग्राहियों के अनुभवों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगेंगे शिविर

श्री पारधी ने कहा कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आवश्यक सहयोग देना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में शासन की कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे।

7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’ आयोजित की जाएगी। इसके तहत पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

इसके अलावा ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों को श्रमदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में मानव रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत का संदेश दिया जाएगा।

17 अक्टूबर को ‘सुशासन, सेवा, संवाद’ के साथ समापन

एक माह तक चलने वाले अभियान का 17 अक्टूबर को ‘सुशासन, सेवा, संवाद’ कार्यक्रम के साथ समापन प्रस्तावित है। गौरव पारधी ने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहे, बल्कि हर वर्ग और हर परिवार की भागीदारी वाला जनअभियान बने।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से समाज के बीच जाएंगे और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

मोदी के कार्यकाल में हुए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाएंगे : मीना बिसेन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आम आदमी के जीवन में आए बदलाव, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और इसी सोच के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेंगे। सिवनी जिले में सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य एवं प्रभावी रूप से आयोजित किया जाएगा।

तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने पर जोर

अभियान के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने सभी कार्यक्रम प्रभारियों से तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और प्रत्येक कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी स्वरूप देने का आह्वान किया।

भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री पीयूष दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम

कुकड़ी खापा वॉटरफॉल में 150 फीट नीचे फंसे नागपुर के 4 पर्यटक, तेज बहाव के बीच पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

20 साल बाद MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें!

गणेश उत्सव पर जिले में भक्ति का रंग, सजने लगे पंडाल

घंसौर के सुदूर गांवों में पहुंचा प्रशासन, चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताईं जनकल्याणकारी योजनाएं

https://x.com/RaoNarbir/status/2098787703039184922?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button