देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

हाईकोर्ट ने इंदौर लोकसभा से ‘डमी’ उम्मीदवार की याचिका खारिज की

 

इंदौर: जब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के ‘डमी’ (वैकल्पिक) उम्मीदवार मोती सिंह की रिट याचिका मंगलवार को खारिज कर दी है । इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने के अतिम दिन सोमवार को नामांकन वापस लिया था और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है । कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने अंतिम समय में कांग्रेस को धोखा देते हुये इंदौर से कांग्रेस को लडऩे लायक ही नहीं छोड़ा । कांग्रेस के डमी प्रत्याशी मोती सिंह का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा चार दिन पहले खारिज किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के पर्चा वापस लेने का हवाला देते हुए अदालत से गुहार लगायी थी कि उन्हें पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लडऩे की अनुमति दी जाए ।
न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने याचिकाकर्ता और चुनाव आयोग की दलीलें सुनने के बाद सिंह की रिट याचिका खारिज कर दी । उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी की कि चूंकि सिंह का पर्चा खारिज हो चुका है और उनका नाम चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची में नहीं है, इसलिए वह चुनावी दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके हैं.

एकल पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा उठाया गया मामला चुनाव याचिका का विषय है । सिंह की ओर से अदालत में कहा गया कि निर्वाचन अधिकारी ने उनका पर्चा दस्तावेजों की छानबीन के दौरान 26 अप्रैल को केवल इस आधार पर खारिज कर दिया था कि वह महज वैकल्पिक उम्मीदवार है, जबकि बम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं.

कांग्रेस के ‘डमी’ उम्मीदवार की ओर से कहा गया कि चूंकि बम ने पर्चा वापस ले लिया है, इसलिए चुनाव चिन्ह (आरक्षण एवं आवंटन आदेश) 1968 के तहत सिंह को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजे के साथ के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की अनुमति दी जानी चाहिए ।

उधर, चुनाव आयोग की ओर से सिंह की याचिका के खिलाफ दलील दी गई कि यह मामला ”रिले रेस” की तरह है, यानी ‘बैटन’ थामे रखने के लिए धावक को दौड़ में बने रहना होता है. चुनाव आयोग की ओर से यह भी कहा गया कि निर्वाचन अधिकारी ने सिंह का पर्चा इसलिए रद्द किया क्योंकि उन्होंने इसमें 10 प्रस्तावकों का कॉलम खाली छोड़ दिया था।

कांग्रेस ने कहा हम बीजेपी को सबक सिखायेंगे

अपने ही विश्वास पर इंदौर में कांग्रेस को विश्वासघात मिलने से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा में हमलावर है और उन्होंने कहा है कि पहले बूथ कैप्चर किये जाते थे अब प्रत्याशी कैप्चर किये जा रहे है और लोकतंत्र को कमजोर करने षडयंत्र चल रहे है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये और कहा है कि नाम वापसी का समय 3:00 बजे तक का था परंतु जिला निर्वाचन कार्यालय में शाम 4:00 बजे तक कार्यवाही चलते रही । श्री पटवारी ने कहा है कि अब कांग्रेस का दायित्व बन गया है कि बीजेपी को सबक सिखाना । उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस किसी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी हमारे पास विकल्प है नोटा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button