मध्यप्रदेशसिवनी

इफको संकट हरण बीमा योजना का लाभ मिला आरती पटेल एवं विनीत राय को

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने पीडि़त परिजनों को सौंपा गया 2- 2 लाख रु का चेक

Seoni 10 March 2025

सिवनी यशो:- सिवनी के ग्राम बजरवाड़ा के कृषक रामकुमार पटेल एवं ग्राम पौड़ी के कृषक सतीश राय की कुछ समय पूर्व विद्युत करंट लगने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। उक्त कृषकों के द्वारा इफको नैनो उर्वरक एवं रासायनिक उर्वरक अपने क्षेत्र की समिति बीसाबाड़ी सेवा सहकारी समिति से क्रय किया गया था।

इफको संकट हरण बीमा योजना का लाभ मिला आरती पटेल एवं विनीत राय को - Seoni News

समिति प्रबंधक रितेश कुमार राय के संज्ञान में आया कि क्षेत्र के दो कृषकों की दुर्घटनावश असामयिक मृत्यु हो गई है ,उन्होंने तत्काल इफको क्षेत्र अधिकारी अनिल बिरला जिला सिवनी को उक्त घटना की सूचना दी। जिससे कृषकों के हितग्राही आरती पटेल एवं विनीत राय को इफको संकट हरण बीमा योजना (IFFCO Sankat Haaran Insurance Scheme) के अंतर्गत 2-2 लाख रुपए का लाभ दिलाया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि मोरिश नाथ, के के सोनी महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक सिवनी, संतकुमार राजपूत इफको, अनिल बिरला क्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इफको द्वारा इस योजना का लाभ उन किसान परिवारों को ऐसी आकस्मिक दुर्घटना में सहयोग प्रदान करता है जिनके द्वारा पूर्व में इफको का रासायनिक उर्वरक नैनो उर्वरक किसी भी सहकारी समिति, इफको बाजार, संस्थाएं से क्रय करने पर संबंधित किसान का बीमा निशुल्क स्वत: ही हो जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button