छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.83 प्रतिशत मतदान

सिवनी यशो :- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान 19 अप्रैल शुक्रवार को संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश में पहले चरण के मतदान में 6 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा है । मतदान के पहले चरण में बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलो की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराया जा रहा है नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी एवं परसवाड़ा में अपरान्ह 4:00 बजे तक हुआ । शेष अन्य क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ ।

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.83 प्रतिशत मतदान - Seoni News

मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्र में मतदान

मध्यप्रदेश के  6 लोकसभा क्षेत्र के लिये संपन्न मतदान में छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का सर्वाधिक मतदान 79.83 प्रतिशत रहा है । बालाघाट 73.45 प्रतिशत, जबलपुर 61.00, मंडला 72.84 प्रतिशत, शहडोल 64.68 प्रतिशत एवं सीधी 56.50 प्रतिशत ।

बालाघाट लोकसभा विधानसभा वार मतदान

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.83 प्रतिशत मतदान - Seoni News

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र लगभग 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत कटंगी विधनसभा में 73.50 प्रतिशत, परसवाड़ा में 74.56 प्रतिशत, बरघाट में 76.54 प्रतिशत, बालाघाट में 73.09 प्रतिशत, बैहर में 76.29 प्रतिशत, लांजी में 72.42 प्रतिशत वारासिवनी में 72.17 प्रतिशत एवं सिवनी में 69.54 प्रतिशत के लगभग मतदान हुआ है ।

मंडला लोकसभा विधानसभा वार मतदान

लखनादौन – 72.68 प्रतिशत, केवलारी- 75.07 प्रतिशत, गोटेगांव – 66.92 प्रतिशत, डिंडोरी- 75.95 प्रतिशत, निवास 74.19 प्रतिशत, बिछिया- 71.60 प्रतिशत, मंडला – 72.95 प्रतिशत एवं शहपुरा – 72.45 प्रतिशत मतदान हुआ ।

इन 21 राज्यों की सीटो पर हुये चुनाव

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.83 प्रतिशत मतदान - Seoni News

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तमिलनाडु में 39, उत्तराखंड में 5, अरुणाचल प्रदेश में 2, मेघालय में 2, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1, मिजोरम में 1, नगालैंड में 1, पुडुचेरी में 1, सिक्किम में 1 और लक्षद्वीप में 1 सीट पर वोटिंग हुई है। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट पर मतदान संपन्न हुआ।

त्रिपुरा मं सर्वाधिक मतदान

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, बिहार में सबसे कम 48.50 फीसदी वोट पड़े हैं। पश्चिम बंगाल 77.57 फीसदी, पुडुचेरी 73.76 फीसदी, असम 72.27 फीसदी और मेघालय में 74.33 फीसदी मतदान हुआ है।

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.83 प्रतिशत मतदान - Seoni News

इसके अलावा लक्षद्वीप में 59.02 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 60.25 फीसदी, अंडमान निकोबार में 63.99 फीसदी, नागालैंड में 56.91 फीसदी, महाराष्ट्र में 56.54 फीसदी, मिजोरम में 54.25 फीसदी, उत्तराखंड में 54.27 फीसदी और राजस्थान में 57.26 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 69.58 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 70.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

कब-कब होंगे लोकसभा चुनाव?
पहला चरण- 19 अप्रैल
दूसरा चरण- 26 अप्रैल
तीसरा चरण- 7 मई
चौथा चरण- 13 मई
पाचवां चरण – 20 मई
छठा चरण- 25 मई
सातवां चरण – 1 जून

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/04/D-200424104142.pdf”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button