छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केजरीवाल को जान से मारने की कोशिश हो रही है , सुनीता केजरीवाल का आरोप

सुनीता केजरीवाल ने रांची में एक रैली को संबोधित किया

दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों जेल में है और जेल से ही दिल्ली की शासन व्यवस्था संचालित हो रहा है परंतु अरविंद केजरवाली की पत्नि इन दिनों राजनीति में अचानक सक्रिय हो गयी है । वे इंडिया गठवंधन के संबंध आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही है । पिछले दिनों सुनीता केजरीवाल ने रांची में एक रैली को संबोधित करते हुये कहा कि अरविंद केजरीवाल देश भक्त है और वे जनसेवा कर अपना कर्ज उतारने का फर्ज निभा रहे है । उन्होंने जनसेवा के लिये आईएएस की नौकरी छोड़ दी कोई चपरासी की नौकरी भी नहीं छोड़ता परंतु उन्होंने सिविल सर्विस जो बड़ी मुश्किल से मिलती है छोडकर जनसेवा कर रहे है उनकी सोच को बीजेपी के लोग समझ नहीं सकते । अरविंद केजरीवाल देश को आगे बढ़ाना चाहते है और बीजेपी के लोगो ने उन्हें जेल में डाल दिया ।
रैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपको एक बात बताती हूं जो आजतक किसी को नहीं पता। जब मेरी शादी तय हुई तब ही उन्होंने मुझसे पूछा था कि मुझे समाजसेवा करनी है तुम्हें कोई परेशानी तो नहीं होगी। ऐसे लोगों को इन लोगों ने जेल में डाल दिया। जिन्होंने समाजसेवा के लिये आईएएस की नौकरी छोड़ दी। सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में बड़ी बड़ी रैलियों को संबोधित कर रही है और वह भाजपा पर तीखे प्रहार कर रही है ।

शुगर के मरीज हैं लेकिन उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही

सुनीता केजरीवाल ने रांची की सभा में कहा कि उन्होंने बताया कि 2011 में उन्होंने आंदोलन किया। आमरण अनशन किया, भूख हड़ताल की। ये सब उन्होंने देश के लिए किया । उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे। हेमंत सोरेन छूटेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के हर निवाले पर नजर रखी जा रही है उनके खाने पर कैमरे लगाए गए हैं वह शुगर के मरीज हैं लेकिन उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है श्रीमती केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जी को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल जी बहादुर हैं और शेर हैं। उनके दिमाग में एक ही चीज है कि कैसे देश को आगे बढ़ाना है। वह कट्टर देशभक्त हैं। उन्होंने जेल से आपलोगों के लिए एक संदेश भेजा है कि अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो मिलकर देश को आगे ले जाना है।
बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग केजरीवाल जी की सोच को समझ ही नहीं सकते हैं। केजरीवाल ने अच्छी शिक्षा हासिल की है। वह अपना कर्ज चुकाना चाहते हैं।

केजरीवाल ने दी छ: गारंटी

सुनीता ने कहा कि केजरीवाल ने देशवासियों को छह गारंटी दी है। पहली, देशभर के लोगों के लिए 24 घंटे बिजली। दूसरी, हर गरीब को फ्री बिजली मिलेगी। गरीबों को बिजली फ्री में मिलनी चाहिए। तीसरी, हर गांव-मोहल्ले में सरकारी स्कूल बनेंगे, जहां फ्री में शिक्षा मिलेगी। चौथी, हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनेगा, जहां मुफ्त इलाज मिलेगा। पांचवी, किसानों को एमएस स्वामीनाथन के मुताबिक एमएसपी मिलेगा और छठी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!