महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बजट: सिवनी में भाजपा महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने देखा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण
महिला संवाद कार्यक्रम में दिखा बजट को लेकर उत्साह, सैकड़ों महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी
Seoni 01 February 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट को लेकर जिलेभर में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,
पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संतोष अग्रवाल,
आनंद शर्मा,
जिला आईटी सेल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी,
श्रीमती कविता शर्मा, वंदना बैस एवं श्रीमती अनीता राठौर ने कार्यक्रम संयोजक संतोष अग्रवाल द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सीलादेही स्थित वैष्णोधाम टेकरी पहुंचकर महिलाओं के साथ केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा तथा उस पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से बजट का अवलोकन कर मुक्तकंठ से की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से बजट का अवलोकन किया और मुक्तकंठ से इसकी सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत, दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम बताया।
महिलाओं ने विशेष रूप से शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े बजटीय प्रावधानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि-
यह बजट महिलाओं के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

मीना बिसेन बोलीं – महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर देने वाला बजट
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि –
प्रस्तुत केंद्रीय बजट एक सच्चे अर्थों में जनकल्याणकारी बजट है,
जिसमें समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं का समावेश किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं को विशेष सम्मान,
सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने वाला है।
उन्होंने कहा कि –
बजट में मातृशक्ति की शिक्षा, स्वावलंबन और ‘लखपति दीदी’ जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को साकार करने के लिए ठोस और प्रभावी प्रावधान किए गए हैं।

नीता पटेरिया ने बताया – “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से ओतप्रोत बजट
पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने बजट को “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से ओतप्रोत बताते हुए कहा कि –
यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करता है और
देश को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
उन्होंने मातृशक्ति के सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।
महिलाओं ने बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समग्र विकास का मजबूत आधार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने केंद्रीय बजट को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समग्र राष्ट्रीय विकास का मजबूत आधार बताते हुए मुक्तकंठ से इसकी प्रशंसा की।



