17 जनवरी को प्रकाश नगर सिवनी में विशाल हिन्दू सम्मेलन
सनातन संस्कृति और हिन्दू एकता पर होगा मंथन
सिवनी में 17 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन, सनातन संस्कृति और हिन्दू एकता पर होगा मंथन
प्रकाश नगर (सिंचाई कॉलोनी बस्ती) में जुटेंगे हिन्दू बंधु-भगिनी, महिला शक्ति, संत और संघ नेतृत्व करेंगे मार्गदर्शन
Seoni 15 January 2026
सिवनी यशो:- सनातन धर्म की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत और हिन्दू एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से
विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
17 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से
प्रकाश नगर (सिंचाई कॉलोनी बस्ती), सिवनी में किया जा रहा है।
यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा,
सामाजिक समरसता और भविष्य की दिशा पर
विचार-विमर्श का एक प्रभावी मंच होगा।
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मेलन में
महिला शक्ति के रूप में शकुंतला तिवारी विशेष सहभागिता करेंगी।
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिवनी विभाग संघ चालक श्री रंग देवराज जी का
प्रेरक उद्बोधन भी सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
इसके साथ ही संत परंपरा के प्रतिनिधि के रूप में
पूज्य श्री अतुल जी महाराज रामायणी जी का
उद्बोधन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा,
जो सनातन मूल्यों,
सामाजिक एकता
एवं धर्मरक्षा के संदेश को और अधिक सशक्त बनाएगा।
विशाल हिन्दू सम्मेलन
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज
समाज के सम्मानीय महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति में
आशीर्वचन
सबसे सम्मानित राष्ट्रीय कथा व्यास
पूज्य श्री अतुल जी महाराज रामायणी जी
के पावन सानिध्य में
आयोजकों ने जिले के समस्त हिन्दू बंधुओं एवं भगिनियों से
सहपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
समिति का कहना है कि-
समाज की व्यापक भागीदारी से ही हिन्दू एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
सम्मेलन का मूल मंत्र—
हमारा धर्म – हमारी पहचान
भाव संदेश—
हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्।
मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्रः समानता।
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि-
प्रकाश नगर (सिंचाई कॉलोनी बस्ती) में आयोजित यह
विशाल हिन्दू सम्मेलन
सिवनी जिले के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।



