मांझे से बचाव के लिए चलाया सुरक्षा कवच अभियान, रोटरेक्ट एवं इनरव्हील क्लब की सराहनीय पहल
मकर संक्रांति पर 200 से अधिक नागरिकों को जानलेवा चाइना मांझे से बचाया
मांझे से बचाव के लिए चलाया सुरक्षा कवच अभियान, रोटरेक्ट एवं इनरव्हील क्लब की सराहनीय पहल
Chhindwara 15 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:-मकर संक्रांति की खुशियों में घुलता चाइना मांझा आज आमजन के लिए
खतरनाक साबित हो रहा है। पतंगबाजी में उपयोग होने वाला यह जानलेवा मांझा
अब तक सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डाल चुका है।
इसी खतरे को देखते हुए रोटरेक्ट क्लब एवं इनरव्हील क्लब के युवाओं ने
एक सराहनीय और मानवतावादी पहल करते हुए
मांझे से बचाव हेतु सुरक्षा कवच अभियान चलाया
और जीव दया एवं नागरिक सुरक्षा की मिसाल पेश की।
मकर संक्रांति की शुभ संध्या पर
जेल तिराहा, छिंदवाड़ा में आयोजित इस अभियान के दौरान
दो पहिया वाहन चालकों के लिए
सुरक्षा कवच (नेक गार्ड) लगाए गए,
जिससे लगभग 200 नागरिकों को चाइना मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षित किया गया।
मांझा सुरक्षा अभियान में प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन,
यातायात डीएसपी आर.पी. चौबे,
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई,
रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष अमन खान,
टीआई यातायात राकेश तिवारी,
जूली पाटनी, माही खंडेलवाल,
हिना पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों ने दो पहिया वाहन चालकों को
सुरक्षा कवच लगाकर उन्हें
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं
और चाइना मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
सर्वोदय अहिंसा की पवित्र भावना के साथ चलाई गई इस
जीव रक्षा एवं जन सुरक्षा अभियान की
शहर के गणमान्य नागरिकों ने मुक्तकंठ से सराहना की
और टीम रोटरेक्ट एवं इनरव्हील क्लब को बधाई दी।
चाइनीज मांझा बना जानलेवा, युवक का गला कटा
छिंदवाड़ा।
गुरैया बायपास पर बाइक चलाते समय
चाइनीज मांझे से
राहुल बट्टी (24) का गला कट गया।
मांझा अचानक उसकी गर्दन में लिपट गया,
जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा।
गंभीर हालत में राहुल को
क्लेरिस अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां आईसीयू में सर्जरी के बाद 15 टांके लगाए गए हैं।
हादसे में उसके कंधे की हड्डी और एक पसली भी टूट गई है।
लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बावजूद
चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही,
जिससे प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल उठने लगे हैं।



