मध्यप्रदेशसिवनी

पीपरढाना में 97.72 लाख के पुल का शिलान्यास, समुद्र राजा महाराज तक आवागमन होगा सुरक्षित

सेतु निर्माण से समुद्र राजा महाराज तक आवागमन होगा सुगम एवं सुरक्षित

97.72 लाख की लागत से बनने वाले पुल का राज्यमंत्री लोधी ने किया शिलान्यास

सेतु निर्माण से समुद्र राजा महाराज तक आवागमन होगा सुगम एवं सुरक्षित

Seoni 15 January 2026
सिवनी यशो:-मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने
गुरुवार को छपारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरढाना में
मुख्यमंत्री अवसंरचना योजना के तहत
97.72 लाख रुपये की लागत से ठेल नदी से
समुद्र राजा महाराज तक पहुँच मार्ग में बनने वाले
बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

सिवनी के पीपरढाना में 97.72 लाख की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास करते राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
पीपरढाना में ठेल नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करते राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी व अन्य जनप्रतिनिधि।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में
प्रदेश सरकार जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस पुल के निर्माण से जनजातीय समाज के आराध्य देव
समुद्र राजा महाराज तक आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने इसे क्षेत्र के लिए
ऐतिहासिक कार्य बताते हुए कहा कि यह विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए
लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं विधायक दिनेश राय ने कहा कि यह पुल
लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जो आज साकार हुई है।

सिवनी के पीपरढाना में 97.72 लाख की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास करते राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
पीपरढाना में ठेल नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करते राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी व अन्य जनप्रतिनिधि।
उपस्थिति:
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया,
जनपद पंचायत अध्यक्ष सदम सिंह वरकड़े
सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं
बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!