व्यवस्थाओं व आयोजन को लेकर हुई बैठक
Chhindwara 08 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:-अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, संकटों को हरने वाले व बल बुद्धि देने वाले श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव को कांग्रेस दिव्य व भव्य तरीके से मनाएगी। आयोजन को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व भाग दो की आयोजित बैठक में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेजन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही उनसे सुझाव भी मांगे ताकि आयोजन को और भव्यता प्रदान की जा सके।
सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने के उपरांत हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली भव्य गदा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीण भाग एक व भाग दो के उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि गदा यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों हनुमान भक्त शामिल होंगे साथ ही व्यवस्थाएं बनाते हुए सभी नियमों का पालन करते हुए सड़क मार्ग द्वारा गदा अर्पित करने हेतु सिद्ध सिमरिया धाम पहुंचेंगे। कांग्रेस धर्म उत्सव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद बक्षी, ग्रामीण भाग एक व भाग दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे ने आयोजित बैठक में अपने विचार प्रगट करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गदा यात्रा निर्धारित मार्गों से होकर ही सिमरिया धाम पहुंचेगी। तय मार्ग के सम्बंध में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
आयोजित बैठक में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी सहित जय सक्सेना जीवन पटेल, अजय पटेल, कुलदीप पटेल, संतोष पटेल, सुनील चौधरी,, मनोज वानखेड़े,सोहन उसरेठे, उमेद सिंग, नरेन्द्र टेकरे, दिनेश साहू, दीपक साहू, शरद गोलू पटेल, प्रशांत पटेल, धनीराम वानखेड़े, सेवकराम किरार, अर्जुन यदुवंशी, शुभम पटेल, मोनू लाड़े, प्रमोद टेकरे, संतोष पाटसकर, नरेश कथुरिया, राजू यदुवंशी, भानू उसरेठे व शुभम उसरेठे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।





