WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Seoni 08 April 2025
सिवनी यशो:- सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी के तत्वावधान में आयोजित हज प्रशिक्षण शिविर विगत दिवस रांयल लांन बड़ी ज्यारत के पास जबलपुर रोड सिवनी में सम्पन्न हुआ
इस शिविर का शुभारंभ क़ुरआन मजीद कि तिलावत से हाफिज़ मोहम्मद आरीज़ समीर समद खान ने किया तत्पश्चात नात ख़ां असलम बाबा ने नात ऐ रसूल पेश किया और समां बंद गयी तमाम आज़मीने हज को एक जगह जमा हो गए । सेंट्रल तंजीम कमेटी मोहम्मद अली सराय मोमिन पुरा नागपुर एवं वर्तमान में नागपुर इम्बारकेशन पाइंट के इंचार्ज हाजी मोहम्मद कलाम साहब ने आज़मीने हज को भारतीय हज समिति मुम्बई के नये निर्देश पढ़ कर सुनाया और इन पर अमल करने कि नसीहतें दी, नागपुर इम्बारकेशन पाइंट के कस्टम विभाग से हाजी अब्दुल गफ़्फ़़ार अंसारी साहब ने आज़मीने हज को लगेज बैगैज़ के अंदर ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से कोई भी चीज नहीं ले जाए जैसे नारियल, ख़ाने का तेल, पेट्रोल, फ़टाका, तम्बाकू गुटखा पान मसाला, सेल से चलने वाले बच्चों के खिलौने, वीडियो सी डी अन्य ग़ैरक़ानूनी वस्तुओं के विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।

नागपुर से तशरीफ़ लेकर आए मास्टर हज ट्रेनर हाजी मौलाना असद उल्लाह खान ने अरकान ऐ उमराह व? हज पर तफ़सील से बात कि और स्थानीय मास्टर हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद साबिर ख़ान ने सफऱ ऐ मदीना मुनव्वरा के बारे में तफ़सील से बात रखी और अंत में दुआ भी कराई गई सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी नागपुर के सचिव शाहिद नसीम खान और कमेटी सिवनी के अध्यक्ष अब्दुल वाहिद समर ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी माह 23 मई
2025 से नागपुर इम्बारकेशन पाइंट से आज़मीने हज का मक्का और मदीना मुनव्वरा कि तरफ हवाई जहाज कि उड़ान भरने का सिलसिला जारी हो कर 30 मई 2025 तक जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी इरफ़ान उल हक, सुहैल हैदरी, हादी अहमद, हाजी अब्दुल मोईन खान, अकबर अली, हाजी नईम खान, हाजी अब्दुल समद खान,अरशद हैदरी, अब्दुल हमीद चूंड़ी वाले, हाजी रफ़ीक़ अहमद लखनादौन, हाजी मोहम्मद अफऱोज़ खान भोमा,सफ़दर शाह फल वाले, हाजी मोहम्मद इमरान खान फल वाले, हाजी मोहम्मद ताहिर बंद वाले ,हबीब खान रोज़ टेलर, शकील ख़ां बी आर एल ,रांयल लांन के संचालक अस्सू भाई,फारूफ भाई,राजू भाई और अब्दुल वाहिद समर का विषेश सहयोग सराहनीय रहा सेंट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी के इस दूसरे हज प्रशिक्षण शिविर में सिवनी जि़ला के अलावा पड़ोसी जि़ला जबलपुर नरसिंहपुर मंडला बालाघाट के लगभग 200 से भी अधिक ने उपस्थित होकर हज प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और लाभ अर्जित किया और सभी ने अपने अपने शब्दों में इस? कार्यक्रम? कि भूरी भूरी प्रशंसा की मंच संचालन कमेटी सिवनी सचिव अल्हाज मोहम्मद साबिर ख़ान ने और आभार प्रकट किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!