भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने लोधी समाज सदस्यों के साथ देखा मन की बात का 122 वा एपिसोड
Chhindwara 25 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आमंत्रित लोधा-लोधी क्षत्रिय महासभा के अतिथियों एवं भाजपा नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजागरण वाले मार्गदर्शी कार्यक्रम मन की बात के 122 वे एपिसोड का प्रसारण सुबह 11 बजे देखा।
मन की बाद कार्यक्रम के उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया कि किस प्रकार हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
भारतीय सेना की इस सफलता पर पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं ने देश की सेनाओं का मनोबल तो बढ़ाया ही है साथ ही देश के लोगों में भक्ति के जज्बे को और मजबूत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मैं भारतीय सेना अदम्य साहस और वीरता को प्रणाम करता हूं।



