आज नरसिंगपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति
Narsingpur 25 May 2025
नरसिंगपुर यशो:- किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह के निर्देशानुसार नरसिंहपुर प्रवास के दौरान, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी संजय सक्सेना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नरसिंहपुर जिला प्रभारी सन्दीप रघुवंशी ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ (Vice President Jagdish Dhankha) राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगामी 26 मई को नरसिंहपुर नगर में होने जा रहे कृषि उद्यम समागम 2025 के कार्यक्रम हेतू, पूर्व तैयारी हेतु जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में, किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाग लिया साथ ही कार्यक्रम के निमित्त नरसिंहपुर करेली मार्ग पर बन रहे हेलीपेड का दौरा भी किया। इस अवसर पर नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एस डी एम सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
करेली नगर में पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी से उनके निवास पर पहुंचकर, भेट की एवं उनका हालचाल जाना। उनसे सागर देवरी करेली अमरवाड़ा छिंदवाड़ा प्रस्तावित रेलमार्ग एवं नरसिंहपुर अमरवाड़ा छिंदवाड़ा सौंसर सावनेर फोरलेन सड़क मार्ग की शीघ्र स्वीकृति के संबंध में भी चर्चा की गई। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रल्हादसिंह पटेल से उनके नरसिंहपुर कार्यालय में पहुंचकर भेंट की।



