मजबूर करोगे तो भारत छोड़ देंगे – WhatsApp
नई दिल्ली :- सोशल मीडिया के यूजर्स के लिए यह बात चिंताजनक है कि whatsApp भारत में अपने App को बंद कर सकता है ।
WhatsApp ने साफ कह दिया है कि यदि उसे मजबूर किया जायेगा तो वह भारत छोड़ देगा। यहां बता दें कि भारत सरकार चाहती है कि मैसेज का फस्ट सोर्स क्लियर हो जिसे WhatApp करने में अपनी गोपनीयता नीति के खिलाफ होने साथ अन्य तकनीकी परेशानी बता रहा वहीं भारत सरकार कह रही है कि मैसेज पहली बार कहाँ से आया यह Whatsapp को बताना होगा।
अब यह लड़ाई आखिरी चरण में पहुंच गई है। WhatsApp इस बार आर-पार के मूड में नजर आ रहा है। सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि WhatsApp को मैसेज के सोर्स के बारे में बताना होगा यानी कोई मैसेज पहली बार कब और कहां से भेजा गया था इसकी जानकारी देनी होगी। इस मसले पर WhatsApp का कहना है कि इसके लिए एन्क्रिप्शन तोड़ना होगा और यह उसकी प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ है।
Whatsapp ने कह दिया है कि उसे मजबूर किया जायेगा तो वह भारत छोड़ देगा।



