मध्यप्रदेशराजनीति

पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी 2019 के मुकाबले कम हुआ मतदान

  सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में छह सीटों (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद) में मतदान लगभग 60 प्रतिशत रहा। इन सीटों पर वर्ष 2019 में 67.65 प्रतिशत मतदान हुआ था जो पिछले चुनाव की तुलना में 7.65 प्रतिशत कम है । दूसरे चरण के लिये प्रदेश की छ: सीटों में हुये चुनाव में सर्वाधिक 67.16 प्रतिशत मतदान होशंगाबाद और सबसे कम 48.09 प्रतिशत रीवा संसदीय क्षेत्र में रहा।
लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाता बहुत अधिक उत्सुक नहीं है पहले चरण की ही तरह दूसरे चरण में भी मतदान का प्रतिशत कम रहा । यहाँ बता दें कि इस चुनाव के पहले चरण की छह सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा में औसत मतदान 67.75 मतदान रहा, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 7.48 प्रतिशत कम था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!