जिले में धड़ल्ले से जारी अवैध उत्खनन, खनिज विभाग मौन
गदम नदी से अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा, बरघाट थाने में खड़ा
जिले में धड़ल्ले से जारी अवैध उत्खनन, खनिज विभाग मौन
गदम नदी से अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा, बरघाट थाने में खड़ा
Seoni 07 January 2026
सिवनी यशो:- जिले में अवैध उत्खनन का कारोबार
लगातार तेज़ी से फल-फूल रहा है, लेकिन जिम्मेदार
खनिज विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा नजर आ रहा है।
वहीं पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा की जा रही
छुटपुट कार्रवाई
अवैध माफियाओं पर अंकुश लगाने में नाकाफी साबित हो रही है।
गदम नदी से ट्रैक्टर भरते रंगे हाथ पकड़ा
ताजा मामले में बोरीकला पटवारी द्वारा
गदम नदी से
अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर
को रेत भरते समय पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर को
बरघाट थाना
ले जाकर खड़ा कराया गया।
खनिज विभाग की निष्क्रियता पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर
खनिज विभाग की कार्यप्रणाली
पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि-
अवैध उत्खनन लंबे समय से खुलेआम जारी है,
लेकिन विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
प्रशासनिक सख्ती की मांग
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि
नदी संरक्षण एवं
पर्यावरण संतुलन
को ध्यान में रखते हुए अवैध उत्खनन पर
स्थायी रोक
लगाई जाए और इसमें संलिप्त लोगों पर
कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि
खनिज विभाग
इस मामले में कोई ठोस कदम उठाता है
या फिर यह कार्रवाई भी
केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी।
https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/lohardaga/illegal-sand-mining-going-on



