छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

डीबीटी के नाम पर बैंकों के चक्कर लगा रही लाडली बहना

सिवनी 31 मई 2023
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का क्रियान्वय आगामी 10 जून से प्रारंभ हो जायेगा जिसके तहत लाडली बहनों को सीधे उनके बैंक खाते में 1000 रूपये सरकार की ओर से प्रदान किये जायेगे। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है लेकिन आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भी अनेक विसंगती के चलते लाडली बहनों को परेशान होना पड़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा समस्या डीबीटी के लिए देखने को मिल रही है जिसके लिए लाडली बहना बैंकों के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रही है।
उक्ताशय की बात बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपे गये ज्ञापन में राहुल गांधी विचारमंच के जिलाध्यक्ष रंजीत बघेल, किसान नेता हुकुमचंद सनोडिया, गोवर्धन पटेल द्वारा कहीं गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं द्वारा ऑलनाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर फार्म भराये गये। आवेदन फार्म भरते समय समग्र आईडी का आधार नंबर और मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य था जिसके लिए लाडली बहनों के द्वारा केवाईसी करायी गई, इसके साथ ही बैंक खाता को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए भी ई-केवायसी करायी गई। इसके बाद महिलाओं के लाडली बहना के ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
आवेदन के दौरान पोर्टल पर कई महिलाओं के बैंक खाता में आधार लिंक और डीबीटी चालू होना नहीं दिखाये जाने के कारण विगत दिनों जारी की गई लाडली बहना योजना की लिस्ट में महिलाओं के डीबीटी नहीं होने की जानकारी उन्हे लगी और महिलाएं पुन: बैंक पहुंची और आवेदन किया, तो मौके पर उपस्थित बैंक कर्मचारियों द्वारा उनके खाते में डीबीटी होने की जानकारी उन्हे दी गई लेकिन फार्म जमा करने के पश्चात किसी तरह की पावती हितग्राही लाडली बहना को प्रदान नहीं की जा रही और पुन: लिस्ट में उन्ही महिलाओं के नाम के सामने डीबीटी नहीं होना दर्शित किया गया। तो फिर महिलाएं बैंक पहुंची और वहां आवेदन किया तो वहां पूर्व की तरह डीबीटी होने की बात बतायी गई। इस तरह से महिलाएं बैंक के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रही है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई लाडली बहना योजना हेतु किये गये आवेदन प्रक्रिया के बाद आ रही विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर किया जाये और बैंकों से संपर्क कर जिन महिलाओं के खाते आधार लिंक है उन पर स्वत: ही डीबीटी प्रारंभ कर लाडली बहनों को परेशानी से छुटकारा दिलाते हुए योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाये। ताकि लाडली बहनों को इस भीषण गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में डीबीटी के नाम पर बैंकों के चक्कर लगाकर परेशान न होना पड़े।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!