चार फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर सिग्नल और हूटर का लोकार्पण
सांसद बंटी साहू की पहल से शहरवासियों को बड़ी राहत, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
Chhindwara 01 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा शहर के व्यस्ततम चार फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर अब ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने जा रही है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से रेलवे ओवरब्रिज के दोनों आरंभिक स्थलों पर रेलवे सिग्नल और हूटर की सुविधा का लोकार्पण किया गया। इस नई व्यवस्था से वाहन चालकों को पहले ही यह जानकारी मिल सकेगी कि आगे रेलवे फाटक बंद है या नहीं, जिससे अनावश्यक जाम से बचा जा सकेगा।
सिग्नल एवं हूटर का लोकार्पण पूर्व रेल सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला,
जोनल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सत्येंद्र ठाकुर,
नगर निगम पार्षद व सभापति बलराम साहू,
जिला विकास समिति सदस्य प्रतीक शुक्ला,
रेलवे सिग्नल इंजीनियर वसंत फरकारे तथा स्टेशन मास्टर नीरज भारद्वाज की उपस्थिति में किया गया।
सांसद के निर्देशों का दिखा असर
अंकुर शुक्ला ने बताया कि-
सांसद बंटी विवेक साहू ने पूर्व में रेल सलाहकार समिति की बैठक में चार फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर सिग्नल और हूटर लगाने का विषय उठाया था और नागपुर रेल मंडल डीआरएम को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद रेलवे, नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के आपसी समन्वय से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर यह सुविधा शुरू की गई।
एम्बुलेंस और छात्रों को मिलेगी राहत
चार फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार फाटक बंद होने के कारण भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी।
कई बार एम्बुलेंस में मरीज फंस जाते थे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी।
नई सिग्नल व्यवस्था से वाहन चालक पहले ही ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से चार फाटक ओवरब्रिज पर सिग्नल और हूटर लगाने की मांग की जा रही थी।
अब दोनों ओर सिग्नल पोल पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं,
जिससे रेल फाटक बंद होने की जानकारी समय रहते मिल सकेगी।
इस सुविधा के शुरू होने पर नागरिकों और व्यापारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू और अंकुर शुक्ला का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक रामेश्वर चौबे,
व्यापारी प्रतिनिधि अशोक संचेती,
नितेश गुप्ता,
समीर दुबे,
अमीन अंसारी,
प्रसंग जैन,
शुभम नागवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे।
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/sagar-sagar-news-6621421



