Tue, 27 Oct 2026 | 06:21:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेहा मीना का देवास तबादला; अंजू अरुण कुमार संभालेंगी जिले की कमान सिवनी के सौ प्रतिशत बूथों में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश सिवनी के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन, पांच पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की नेहा मीना का देवास तबादला; अंजू अरुण कुमार संभालेंगी जिले की कमान सिवनी के सौ प्रतिशत बूथों में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश सिवनी के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन, पांच पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

‘मन की बात’ कार्यक्रम : सिवनी के सौ प्रतिशत बूथों में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 27, 2026 05:36 pm / Post views : 18

सिवनी के सौ प्रतिशत बूथों में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश
शेयर करें:

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजन की व्यवस्था, संगठन एप पर 1580 स्थानों की एंट्री; 13,870 सहभागियों का आंकड़ा दर्ज

Seoni, 27 October 2026

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का संदेश सिवनी जिले के सभी 1478 बूथों तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक स्तर पर आयोजन की व्यवस्था की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में बूथ स्तर तक कार्यक्रम को पहुंचाने के प्रयास किए गए। संगठन एप पर 1580 स्थानों की एंट्री दर्ज हुई, जबकि उपलब्ध रिपोर्ट में कुल 13,870 सहभागियों का आंकड़ा सामने आया।

seoni-mann-ki-baat-meena-bisen-narendra-modijpg-2-6ae0939eee7f4.webp

भाजपा जिला मीडिया विभाग के अनुसार, कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए जिला संगठन, विधानसभा प्रभारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने समन्वित प्रयास किए। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की गईं।

मीना बिसेन के नेतृत्व में सक्रिय रहा संगठन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम के प्रसारण और आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयास किए।

भाजपा के विभिन्न मोर्चों ने भी विशेष पहल करते हुए जिले में 200 से अधिक स्थानों पर सामूहिक श्रवण एवं प्रसारण के आयोजन किए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता रही।

1478 बूथ, संगठन एप पर 1580 स्थानों की एंट्री

जिले में कुल 1478 बूथों के मुकाबले संगठन एप पर 1580 स्थानों की एंट्री दर्ज होना कार्यक्रम के विस्तृत आयोजन को दर्शाता है। उपलब्ध रिपोर्ट में कुल 1.59 हजार रिपोर्ट, लगभग 1.47 हजार रिपोर्ट किए गए बूथ और 13.87 हजार सहभागियों का आंकड़ा दर्ज है। रिपोर्ट में सात बूथों की जानकारी दर्ज नहीं होने का उल्लेख भी है।

मुकेश बघेल ने किया समन्वय, आईटी टीम की रही भूमिका

भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश बघेल ने मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया। वहीं, कार्यक्रम की डिजिटल रिपोर्टिंग और संगठन एप पर जानकारी दर्ज करने में भाजपा आईटी विभाग की टीम ने सहयोग दिया। जिला आईटी संयोजक श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित टीम के सदस्यों ने डिजिटल समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।

मीना बिसेन ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई

कार्यक्रम के आयोजन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने विधानसभा प्रभारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा जिला आईटी संयोजक श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित पूरी आईटी टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिलेभर में व्यापक स्तर पर आयोजित करने की व्यवस्था की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ता इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देते रहेंगे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें