छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

औषधि निरीक्षकों की सघन कार्रवाई, न्यू अपना फार्मा का लाइसेंस निरस्त

कोल्ड्रिफ कफ सिरप सहित अन्य औषधियों के नमूने टेस्टिंग के लिए भेजे

Chhindwara 14 October 2025

   छिंदवाड़ा यशो :- नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा औषधि निरीक्षकों के विशेष जांच दल ने छिंदवाड़ा जिले में औषधियों की गुणवत्ता जांच के लिए सघन कार्रवाई जारी रखी। न्यू अपना फार्मा, संचालक राजेश कुमार सोनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया और आदेश की कॉपी दुकान में चस्पा करवाई गई।

छिंदवाड़ा औषधि निरीक्षक विशेष जांच दल द्वारा न्यू अपना फार्मा की जांच
छिंदवाड़ा में औषधि निरीक्षकों की कार्रवाई, न्यू अपना फार्मा का लाइसेंस निरस्त

 औषधि निरीक्षक कार्रवाई

जांच के दौरान औषधि एवं प्रशासन सामग्री अधिनियम के तहत अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान को 5 अक्टूबर 2025 को सील किया गया था।

जिले के मेडिकल स्टोरों से कुल 92 नमूने संग्रहित कर ड्रग टेस्टिंग लैब भोपाल भेजे जा चुके हैं।

विशेष जांच दल ने मिलावटी औषधि “कोल्ड्रिफ कफ सिरप” (बैच SR-13) की रिकवरी की और

परासिया, चौरई, सौंसर क्षेत्र के प्रभावित बच्चों के 6 परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र की।

दल निरंतर औषधियों के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण करवा रहा है।

दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों और संस्थानों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 एवं नियम 1945 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • न्यू अपना फार्मा, राजेश कुमार सोनी का लाइसेंस निरस्त

  • 92 औषधि नमूने टेस्टिंग लैब भेजे गए

  • मिलावटी “कोल्ड्रिफ कफ सिरप” बैच SR-13 रिकवरी

  • प्रभावित बच्चों के 6 परिवारों से जानकारी संग्रह

  • दोषियों पर ड्रग्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/mp-news-mp-government-tightens-its-grip-on-drug-safety-cough-syrup-manufacturers-to-be-investigated-suspici-2025-10-12

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!