WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती पारधी का आज जिले में सघन जनसंपर्क अभियान

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी से बालाघाट सिवनी लोक सभा की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी का सिवनी जिले में बुधवार 20 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के साथ सघन जनसंपर्क अभियान करेंगी । जारी उनके प्रवास कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 10:30 बजे से उनका जनसंपर्क अभियान शिव सनोडिया किसान मोर्च के जिला महामंत्री के निवास से प्रारंभ होगा ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती पारधी सुबह 10:30 बजे शिव सनोडिया के निवास पर डां. पारधी कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगी । इसके पश्चात प्रतिष्ठित व्यापारी दुर्गा अग्रवाल जी के निवास पर व्यापारी एवं राईस मिल एसोसिएसन के प्रतिनिधियो से भेंट करेगी । श्रीमती पारधी इसके पश्चात सिवनी नगर के भैरोगंज क्षेत्र मे भाजपा कार्यकत्र्ता करतार सिंह जी बघेल के निवास पर बघेल समाज के प्रतिनिधियो से भेंट करेंगी। यहाँ से दोपहर 12:30 बजे शिशु मंदिर परिवार से सौजन्य भेंट के पश्चात आप ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से परशुराम भवन डंूडासिवनी में भेंट करेंगी । ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे भाजपा के सिवनी एवं बरघाट के कार्यकत्र्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगी । भाजपा कार्यालय के पश्चात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के निवास पहुँचकर परिवार जनों से भेंट करेंगी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निवास उपस्थित होकर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं एवं अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों और कश्यप समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी ।
यहाँ से श्रीमती पारधी शाम 5:00 बजे गोपालगंज के समीप कटंगी में बलाराम चंद्रवंशी जी के निवास पर चंद्रवंशी समाज के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगी । कटंगी से गोपालगंज पहुँचकर भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं आम नागरिकों से भेंट करेंगी । इसके पश्चात लोकसभा प्रत्याशी डां. पारधी सारसडोल, सिल्लौर, चक्कीखमरिया, ग्वारी, बादलपार पहुँचकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करेंगी । ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने समस्त संबंधित क्षेत्र के भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि लोकसभा प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम मेें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती दर्ज करायें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!