WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य – आलोक दुबे

 


सिवनी यशो: – भारत माता की जय करने के पवित्र संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है और केन्द्र तथा प्रदेश में सत्ता में आने के बाद जनकल्याण आर्थिक विकास के ऐतिहासिक कार्य किये है जिसका परिणाम है कि भारत दुनिया में बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में बनकर उभरा है आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी पाँचवीं आॢथक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है । भाजपा अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान, सुशासन और जनकल्याण के भाव से काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और यह सम्मान भाजपा को कार्यकत्र्ताओं के बल प्राप्त हुआ है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सम्मान दिलाने के लिये भाजपा के कार्यकत्र्ताओं को पूरी ताकत से कार्य करना है और विधानसभा चुनाव के हमारे प्रत्याशी दिनेश मुनमुन को ऐतिहासिक जीत का सेहरा पहनाना है । इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने भाजपा जिला कार्यालय में सिवनी के कार्यकत्र्ताओं के आहूत बैठक को संबोधित करते हुये व्यक्त किये ।

कांग्रेस के पास बताने के लिये कुछ नहीं, यह झूठ फैलायेगी

 

 


भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अब बहुत अधिक बैठकों की आवश्यकता नहीं कार्यकत्र्ताओं को भाजपा की जीत के लिये मैदान में कार्य करने की आवश्यकता है । श्री दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकत्र्ताओं के पास जनता को बताने के लिये बहुत कुछ है परंतु विरोधियों के पास जनता को बताने के लिये कुछ नहीं है परंतु वे हमारे संबंध में भ्रम का वातावरण बनाकर जनता को गुमराह करना चाहते है और उनके इस मंसूबो को हमारे कार्यकत्र्ता पूरी क्षमता से नाकाम करने समाज के बीच अपनी उपस्तिथी सुनिश्चित करें । श्री दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकत्र्ता बौद्धिक रूप से परिपक्व है कांग्रेस के झूठ को निरूत्तर करने में वे सक्षम है । आम जनता को कांग्रेस शासन की दुव्र्यवस्थाओं से अवगत कराये और भाजपा ने जो विकास के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किये है वह चित्र आम जनों के समक्ष रखे भाजपा की जनकल्याण की योजनाओं से समाज के हर परिवार लाभांवित हो रहे है परंतु कांग्रेस सत्ता में आती है वे जनकल्याणकारी योजनाएँ बंद कर देती है । श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र केवल झूठ का पुलिंदा है पिछली बार भी उन्होंने ऐसा ही वचन पत्र प्रचारित किया था परंतु सत्ता में आने के बाद अपने वचन पत्र को कुड़े डाल दिया था और जनता के साथ धोखा किया था ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञपित में बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित नगर की बैठक में बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन, सिवनी जिला प्रबंधन समिति के संयोजक वेदसिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युवराज रांहंगडाले ओम दुबे जी, संतोष नगपुरे,ओमप्रकाश तिवारी ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया ।

गौरवशाली राष्ट्र निर्माण के लिये भाजपा आवश्यक है

सांसद डाँ. बिसेन े कहा कि भाजपा सांस्कृतिक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर ही है । देश के लिये मोदी जी का शासनकाल गौरवशाली रहा है और गौरवपूर्ण काम करने का अवसर कार्यकत्र्ताओं की मेहनत ने दिया है । भाजपा ने वह ऐतिहासिक कार्य किये है जिसकी कल्पना को लेकर भाजपा की स्थापना की हुई थी भाजपा के जो संकल्प थे वे पूर्ण करने की दिशा में प्रधानमंत्री जी ने काम किया है । गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ देश का क्रांतिकारी विकास, और धारा 370 की समाप्ति, राममंदिर का भव्य निर्माण, ऐतिहासिक महत्व के तीर्थ स्थलों इतिहास के गौरवशाली स्थलों को भव्यता प्रदान करने का भाजपा ने काम किया है । यह गति रूकना नहीं चाहिये इसके लिये भाजपा कार्यकत्र्ता सिवनी विधानसभा से ताकत देने का काम करें ।

भाजपा ने विकास के माध्यम से तस्वीर बदली है और कांग्रेस अस्तित्व केवल लूट और झूठ के कारण


सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भाजपा ने विकास के जिले में इतने काम किये है कि जिले की तस्वीर और तकदीर बदल रही है और जो काम नहीं हुये वे आगे पूरी क्षमता से किये जायेगे । कांगे्रस से विकास की उम्मीद करना अपने साथ धोखा करना है कांग्रेस केवल लूट और झूठ के सहारे चलती है । वर्तमान में जो कांग्रेस के प्रत्याशी है वे बाते बड़ी कर सकते है परंतु सत्ता में आने के बाद क्या करेंगे यह सिवनी नगर की जनता बेहतर जानती है । कांग्रेस की अठारह माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया है यह भी किसी से छुपा नहीं है सिवनी में ही तबादलों के नाम पर सरकारी कर्मचारियों को परेशान किया गया, व्यापारियों को अतिक्रमण और लीज कैंसिल करने, उनके प्रतिष्ठानों पर अधिकारियों को भेजकर उन पर मिलावट के केस बनाये गये या वसूली की गयी । श्री राय ने बताया कि उन्होंने कोरोना जैसे वैश्विक संकट के समय भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर सिवनी की जनता की सेवा की ट्रको से राशन और अन्य जरूरत की सामग्री जरूरतमंदों तक पहुँचाई चिकित्सा केन्द्रों में पहुँचकर मरीजो की सेवा की जिसके लिये प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों ने भी सुरक्षा के प्रति लापरवाही के लिये हमे कई बार सचेत किया । हमने चिकित्सा व्यवस्था के सुधार एवं तात्कालिक सुविधाओं के लिये एक करोड़ रूपये की राशि भी प्रदान की एवं लगातार व्यवस्थाओं के लिये पर्याप्त सहयोग की चिंता की गयी परंतु कांग्रेसी उस संकट के समय घर में दुबके रहे और छिंगली कटाकर शहीद होने का झूठे प्रचार में लगे रहे । अज्ञात व्यक्तियों के अंतिम संस्कार औरआत्म शांति के लिये हिन्दु संस्कृति के अनुसार सारे कर्मकांड किये जिसका कांग्रेसी आज मजाक उड़ा रहे परंतु उन्हें धार्मिक संस्कारों का ज्ञान हो तब तो वे इस इसके प्रति सम्मान रखते ।
बैठक में अन्य वक्ताओं ने सोशल मीडिया में सक्रिय रहने और एकजुटता से भाजपा को चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने की बात कही । बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय, आनंद शर्मा,डां. अभिजीत चौहान, श्रीमती एकता चौरसिया, मेहताप सिंह, श्रीमती निर्मला ठाकुर, सुश्री रानी बघेल, श्रीमती पार्वती जंघेला, श्रीमती मंजूला कौशल, राजेन्द्र उपाध्याय प्रहलाद पटेल, भाजपा दक्षिण नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, उत्तर नगर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!