जयदीप सिंह बैस बने अधिवक्ता परिषद सिवनी के नए जिलाध्यक्ष

बाहुबली होटल में आयोजित बैठक में घोषित हुई नई कार्यकारिणी, वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
Seoni 09 june 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (ABAP) की जिला इकाई–सिवनी की एक अहम संगठनात्मक बैठक सोमवार को बाहुबली होटल, बारापत्थर में आयोजित की गई। इस बैठक में अधिवक्ता जयदीप सिंह बैस को परिषद का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया
बैठक में महाकौशल प्रांत की कार्यकारी अध्यक्ष सुशीला पालीवाल, राष्ट्रीय सदस्य एवं महाकौशल संभाग के संगठन प्रभारी तेज कुमार मोढ, प्रांत मंत्री सुनील गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय पालीवाल, छिंदवाड़ा से महामंत्री पंकज चिखलकर और जबलपुर से कार्यालय मंत्री प्रशांत बडोनिया मंचासीन रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राज कोल्हटकर और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सुनील गुप्ता ने संगठन की संरचना व कार्यशैली पर प्रकाश डाला, जबकि सुशीला पालीवाल ने न्याय केंद्रों व शिविरों की सामाजिक उपयोगिता को रेखांकित किया। तेज कुमार मोढ ने ‘न्याय प्रवाह’ पत्रिका और स्टडी सर्किल की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में अधिवक्ता व शिक्षाविद अखिलेश यादव, डॉ. रामकुमार चतुर्वेदी, अन्नपूर्णा शुक्ला और डॉ. महेंद्र सिंह नायक की उपस्थिति विशिष्ट रही। इस अवसर पर जयदीप सिंह बैस को जिलाध्यक्ष, प्रहलाद कुमार यादव को महामंत्री और देवेंद्र डहरवाल को कोषाध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया। विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
महिला अधिवक्ताओं में सुरभि बघेल, कुसुम यादव, पायल गुप्ता, अनुराधा उईके और शिखा सनोडिया की भागीदारी सराहनीय रही।
पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव कोल्हटकर ने आभार प्रदर्शन किया, वहीं महामंत्री प्रहलाद यादव ने चिलचिलाती गर्मी में सहयोग प्रदान करने वालों, विशेषकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक के अंत में अधिवक्ता परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. दीपक अग्रवाल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज जैन, अनिल यादव, संजय विश्वकर्मा, वासु बघेल, अदीप आर्य, मोनू यादव, जगदीश नामदेव, प्रहलाद सनोडिया, श्रेयांश शुक्ला, सौरभ दुबे, अभिषेक भगत, सेवानिवृत्त शिक्षक अधिवक्ता मोहनलाल सनोडिया, आकाश जायसवाल और सचिन सोनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



