इ-पेपरसिवनी

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 57.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिवनी, 10 जून 2025 

सिवनी यशो :- जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। सोमवार को पुलिस ने खैरीटेक कॉलोनी क्षेत्र से 57.6 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता के निर्देश एवं एएसपी  जी.डी. शर्मा तथा सीएसपी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

दिनांक 09 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरीटेक कॉलोनी के पास एक व्यक्ति शराब से भरी पेटी लेकर खड़ा है। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ललित पिता शिवप्रसाद गजभिये (36 वर्ष), निवासी खैरीटेक, सिवनी बताया। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद मौके पर ही शराब जब्त कर ली गई।

पूर्व से दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी ललित गजभिये पर पूर्व से ही आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण और एक मारपीट का मामला दर्ज है।

जप्त सामग्री

  • 57.6 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब (अनुमानित कीमत: ₹24,000)
  • Vivo कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत: ₹10,000)

टीम का सराहनीय योगदान

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक डी.आर. शरणागत, उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, सउनि दिनेश रघुवंशी, आरक्षक विक्रम देशमुख, अमित रघुवंशी, सिद्धार्थ दुबे, सौरभ ठाकुर, रत्नेश कुशवाहा, महिला आरक्षक फरहीन खान एवं आरक्षक चालक इरफान का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कोतवाली की सख्त मुहिम जारी

थाना कोतवाली द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाहियाँ जारी हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!