मध्यप्रदेशसिवनी

अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज प्रतियोगिता: विकास यात्रा से जुड़ें, इनाम जीतें

Seoni 16 December 2025

सिवनी यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के अभ्युदय और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों तक डिजिटल माध्यम से पहुँचाई जाएगी।

यह अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज सभी वर्गों के नागरिकों के लिए खुली है, जिसमें युवा, विद्यार्थी, महिलाएं, सामाजिक संगठन और आम नागरिक सरल प्रक्रिया के माध्यम से भाग ले सकते हैं।

 क्विज की विशेषताएं 
▶️ प्रदेश के विकास पर आधारित प्रश्न

क्विज में मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास यात्रा से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए हैं।

▶️ डिजिटल और सरल भागीदारी

प्रतिभागी मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

प्रतिभागी नीचे दिए गए तरीकों से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं—

वेबसाइट: www.veerbharatnyas.com

क्यूआर कोड स्कैन कर

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह सरल और निःशुल्क है।

 पुरस्कार एवं सम्मान 

क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी 2026) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 24 आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 नागरिकों से अपील

राज्य शासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज प्रतियोगिता में भाग लें, अपने परिवार व मित्रों को भी जोड़ें और मध्य प्रदेश के अभ्युदय की इस साझा यात्रा का हिस्सा बनें।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!