देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

“शौर्य का सम्मान” – अमर बलिदानियों को नमन, 18 राज्यों से सिवनी पहुंचे शहीदों के परिजन, भाव-विभोर हुआ नगर

शीतला पटले ने वीर शहीदों के बच्चों को गले लगाकर दिया सांत्वना का संदेश — विंग कमांडर एम.ए. अफराज द्वारा शौर्य सम्मान-स्मृति चिन्ह एवं चेक वितरित

Seoni 28 November 2025
सिवनी यशो:-  देश की वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर परंपरा को स्मरण करते हुए 26/11 के दिन नगर में “शौर्य का सम्मान” कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। मातृ शक्ति संगठन द्वारा लगातार 18 वर्षों से आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित आयोजन में इस बार देशभर के 18 राज्यों से शहीदों के परिजन विशेष रूप से सिवनी पहुंचे। कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि विभिन्न सरहदों पर ऑन-ड्यूटी तैनात फौजी जवान भी शहीद परिवारों के साथ मंच पर उपस्थित रहे, जिसने समारोह को और अधिक प्रेरणादायी एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

शौर्य सम्मान कार्यक्रम में सिवनी में मंच पर सम्मान ग्रहण करते शहीद परिवार, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रध्वज के साथ भावनात्मक दृश्य
“शौर्य का सम्मान” — अमर बलिदानियों को नमन, 18 राज्यों से सिवनी पहुंचे शहीदों के परिजन, भाव-विभोर हुआ नगर

दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ शुरुआत

भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धा, संवेदना और राष्ट्रगौरव के इस माहौल में शहीदों के परिजनों की उपस्थिति ने पूरे स्थल को भाव-विभोर कर दिया।

शीतला पटले की संवेदनाओं ने छुआ सबका हृदय

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण तब देखा गया जब श्रीमती शीतला पटले ने वीर शहीदों के छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाकर गले लगाया। यह दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा —

शहीद परिवारों के कर्ज को हम भारतवासी कभी नहीं उतार पाएंगे, लेकिन सम्मान और संवेदना के माध्यम से उनके साथ खड़े रहना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।”
उन्होंने उपस्थित फौजी भाइयों से भी संवाद किया और कहा कि “आप अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निःसंकोच सीधे मुझसे मिल सकते हैं, मैं हरसंभव सहायता करूंगी।”

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता का भावपूर्ण वक्तव्य

कार्यक्रम में सपरिवार पधारे पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने भावनात्मक शब्दों में कहा—

“इन परिवारों के अंतर्मन की पीड़ा को समझ पाना हम सबके लिए संभव नहीं, किंतु उनके प्रति हमारा कर्तव्य, सम्मान और संवेदना कभी कम नहीं होनी चाहिए।”

सम्मान का गौरवपूर्ण क्षण

इस अवसर पर विंग कमांडर एम.ए. अफराज (बेंगलूर) द्वारा प्रत्येक शहीद परिवार को “शौर्य सम्मान स्मृति-चिन्ह”, प्रशस्ति-पत्र तथा 5,500 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाली भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रेरित किया।

शौर्य सम्मान कार्यक्रम में सिवनी में मंच पर सम्मान ग्रहण करते शहीद परिवार, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रध्वज के साथ भावनात्मक दृश्य
“शौर्य का सम्मान” — अमर बलिदानियों को नमन, 18 राज्यों से सिवनी पहुंचे शहीदों के परिजन, भाव-विभोर हुआ नगर

नगर का हृदय स्थल राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा

स्थान — शुक्रवारी चौक, भावनाओं का केंद्र बन गया।

जब एक-एक कर शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया,

तो पूरा स्थल वंदे मातरम्, भारत माता की जय और

अमर रहे वीर शहीद के नारों से गुंजायमान हो उठा।

परिजनों की आँखों में गर्व, संवेदना और स्मृतियों की चमक ने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम का संदेश
मातृ शक्ति संगठन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ सम्मान का मंच नहीं था, बल्कि समाज के लिए यह प्रेरक संदेश था—

👉 “राष्ट्र के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर हैं,

और शहीद परिवारों का सम्मान हमारा सर्वोच्च दायित्व है।”

आभार एवं धन्यवाद
कार्यक्रम के अंत में संगठन अध्यक्ष सीमा चौहान ने

जिला प्रशासन,

पुलिस प्रशासन तथा

सिवनी के राष्ट्रप्रेमी नागरिकों और

सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B8%C2%B1%C2%B1%C3%8E%C2%B3%C2%B6%C2%B5&fontname=%C3%86%C3%AF%C3%AE%C3%B4%C3%85%C3%AE%C3%A7%C3%AC%C3%A9%C3%B3%C3%A8&LocID=32&pubdate=08/11/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button