मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

कलार समाज को मिला परम सौभाग्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी की पादुका पूजन में उमड़ा श्रद्धा-सैलाब

सीलादेही में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान महिला मंडल की ऐतिहासिक सहभागिता, भक्तिभाव से गूंजा आयोजन स्थल

कलार समाज पादुका पूजन सिवनी सीलादेही में आध्यात्मिक इतिहास का साक्षी बना कलार समाज — महिला मंडल की अभूतपूर्व सहभागिता, शंकराचार्य जी की पादुका पूजन में उमड़ी श्रद्धा की शक्ति
Seoni 25 February 2026 सिवनी यशो:- कलार समाज के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर रहा कि दिनांक 25 फरवरी 2026 को सायं 4:30 बजे द्वारका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की पादुका पूजन का पुण्य लाभ समाजजनों को प्राप्त हुआ।
कलार समाज पादुका पूजन सिवनी
सीलादेही सिवनी में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी की पादुका पूजन करते कलार समाज व महिला मंडल
इस पावन अवसर पर कलार समाज के सभी वर्गों के लोग सीलादेही पहुंचे और पंडाल में एकत्रित होकर श्रद्धा एवं विधि-विधान से शंकराचार्य जी की पादुका पूजन की। पूजन उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलार समाज पादुका पूजन सिवनी में महिला मंडल की रही उल्लेखनीय उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन में कलार समाज की महिला मंडल की विशेष एवं भारी उपस्थिति रही। महिलाओं ने श्रद्धा-भाव के साथ पादुका पूजन किया और पूरे भक्तिभाव से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। महिला मंडल की सहभागिता से आयोजन और अधिक आध्यात्मिक एवं गरिमामय बन गया।
कलार समाज पादुका पूजन सिवनी
सीलादेही सिवनी में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी की पादुका पूजन करते कलार समाज व महिला मंडल
समाजजन सीलादेही में आयोजित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर के मार्गदर्शन में चल रहे राधा-कृष्ण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी सम्मिलित हुए और यज्ञ, पूजन एवं भक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय, अनुशासित एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। — प्रदीप राय कोषाध्यक्ष, आयोजन समिति https://www.google.com/url?q=https://www.amarujala.com/chhattisgarh/gariaband-narmadeshwar-mahadev-pran-pratishtha-ceremony-in-amdi-gariyaband-2026-02-14

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button