कालू पहलवान ने अपनी कुश्तियां से दर्शकों का दिल जीता
राष्ट्रीय एकता दंगल गोपालगंज धूमधाम से संपन्न हुआ, जम्मू कश्मीर से आए फौजी पहलवान ने दंगल के चैंपियन के खिताब पर कब्जा किया, महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को पटकनी देते हुए अपनी सभी कुश्ती जीती
Seoni 31 December 24
सिवनी यशो:- राष्ट्रीय एकता विशाल इनामी दंगल सिवनी से नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग मैं स्थित ग्राम गोपालगंज में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
दंगल के प्रारंभ में जिला पंचायत सिवनी के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल एवं ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू ने बनवारी चक्रवर्ती एवं राजकुमार बामनिया व स्थानीय साथियों के साथ बजरंगबली का पूजन किया। एवं निर्णायक बाबा पहलवान की उपस्थिति में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य घनश्याम पटेल ने फ़ीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।
पहले स्थानीय पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाएं इसके उपरांत प्रदेश के बाहर से आए पहलवानों ने अपने करतब दिखाए। शेरे दंगल दंगल के प्रथम इनाम हेतु फौजी पहलवांन जम्मू कश्मीर एवं विजय शिंदे कोल्हापुर महाराष्ट्र के बीच मुकाबला हुआ जिसमें लगभग 35 मिनट के लंबे संघर्ष के बाद फौजी पहलवान ने विजय शिंदे को मात देते हुए दंगल के चैंपियन का खिताब एवं 51 हजार रुपए की राशि अपने नाम किया।
दूसरे इनाम के लिए कौशल पहलवान ग्वालियर एवं विक्रम गायकवाड पहलवान कोल्हापुर महाराष्ट्र के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विक्रम पहलवान ने सफलता हासिल की। तीसरे इनाम पर शमशाद पहलवान दिल्ली ने फौलाद पहलवांन जम्मू को पछाड़कर कब्जा किया। एवं चौथा इनाम राहुल पहलवान दिल्ली ने मोदी पहलवान कोल्हापुर को पछाड़कर अपने नाम किया। दंगल में खंडवा से आए कालू पहलवान ने लगातार चार कुश्ती जीत कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने भी इनामो की बौछार करके कालू को खुश कर दिया।
दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपने करतब दिखाएं एवं खंडवा से आई अर्शी पहलवान एवं छिंदवाड़ा से आई पूर्व एवं आभा पहलवान ने भी अपनी सभी कुश्तियां में लड़कों को पछाड़कर अपना झंडा गाढ़ दिया। दंगल के मुख्य निर्णायक श्री बाबा पहलवान गोपालगंज के निष्पक्ष निर्णय की उपस्थिति दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। श्री अब्दुल मुताल खान उर्फ बड़े बाबा एवं करीम पहलवान खेरी ने दंगल की बड़े ही खूबसूरत अंदाज में रनिंग कमेंट्री की। दंगल में प्रमुख अतिथि के रूप में पधारे दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी, सुजीत मेर सिंह चौधरी विधायक चौरई श्री आलोक दुबे अध्यक्ष जिला भाजपा सिवनी श्री दीवान शाद अली खान जी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य श्री घनश्याम सनोदिया जी ने भी दंगल में उपस्थित दर्शकों को संबोधित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चंदेल ने मंच संचालन के साथ-साथ कुछ शेरो शायरी प्रस्तुत करके दर्शकों में जोश भरने का काम किया।
दंगल के मुख्य निर्णायक श्री बाबा पहलवान ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए लाल माटी क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं की मांग किया। समस्त अतिथि गणों ने किसानो की मांग का समर्थन करते हुए सहयोग देने का आश्वासन दिया। दंगल में प्रमुख रूप से श्री शाहजहां खान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कामठी महाराष्ट्र श्री मंसूर खान कांग्रेस नेता नागपुर श्री इरशाद खान महासचिव युवा कांग्रेस महाराष्ट्र,गजानन पंचेश्वर महामंत्री भाजपा जिला सिवनी, नरेंद्र गुड्डू ठाकुर भाजपा नेता, अतुलचंद मालू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस शिवनी, संजय भारद्वाज वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिवनी ,हरिशंकर साहू सरपंच गोपालगंज एवं जितेंद्र सनोडिया व ईशा खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दंगल में लगभग 1 लाख दर्शकों की उपस्थिति रही।
जिन्होंने की दंगल का आनंद लिया। इसके अलावा यूट्यूब एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से भी 20 से 25000 दर्शकों ने घर बैठे दंगल का आनंद लिया। दंगल के आयोजन में बनवारी लाल चक्रवर्ती, राजकुमार बामनिया, मुशीर खान, मोहसिन खान, मतिन खान एवं गोलू चंद्रवंशी की सक्रिय भागीदारी रही।








