भाजपा में विजय का उत्सव , केजरीवाल, मनीष और आप की हार
Seoni 08 February 2025
सिवनी यशो:- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता प्राप्त होने से भाजपा में जश्र का माहौल है । भाजपा के प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं के साथ दोपहर एक बजे के बाद दिल्ली में प्रचंड विजय का जश्र मनायेंगे ।
यहाँ बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए। जबकि सबसे चौंकाने वाले नतीजे कालकाजी से आए हैं, जहां सुबह से पीछे चल रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आखिर के दो राउंड में बाजी मार ले गईं और भाजपा के रमेश बिधूड़ को हरा दिया। यहां सुबह से आतिशी एवं बिधूड़ी के बीच कांटे का मुकाबला था । आतिशी लगातार पीछे चल रही थी अंतिम दो राउंड में उन्हें जीत मिली ।
दिल्ली विधानसभा में भाजपा की 27 साल वापसी हो रही है । दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना आखऱिी दौर में है. डाटानेट के आंकड़ों के मुताबिक़ फि़लहाल बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी सिफऱ् 23 सीटों पर आगे चल रही है। अरविंद केजरीवाल स्वयं चुनाव हार चुके है वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार चुके है । राजनैतिक विश्लेषक आप की बुरी हार के लिये नेताओं के अहंकार को मान रहे है वहीं आप की बुनियाद अन्ना हजारे के आंदोलन के कारण रखी आप की हार के लिये अन्ना हजारे ने केजरीवाल की निरंकुशता और भ्रष्टाचार को माना है ।
दिल्ली आप की बुरी हार और भाजपा को मिले बहुमत से भाजपा पूरे देश भर में जश्र मना रही है ।



