राजनीतिसिवनी

नगर उत्तर मंडल की वृहद कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

   सिवनी यशो : – बुधवार को उत्तर मंडल सिवनी नगर कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई । विगत 7 जुलाई प्रदेश में कार्यसमिति का आयोजन किया गया था जिस के परिचालन हेतु नगर मंडल में कार्यसमिति का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन और नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी के नेतृत्व में किया गया हैं। बुधवार 17 जुलाई को दोपहर 4.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में नगर उत्तर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत अल्केश रजक , एवं आशीष मानाठाकुर द्वारा संगठन गीत के साथ की गई।

नगर उत्तर मंडल की वृहद कार्यसमिति बैठक सम्पन्न - Seoni News

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में संपन्न कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रमों की प्रस्तावना नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी जी द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने रखी गई।
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं पूर्व सांसद पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया द्वारा कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को अल्केश रजक के द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने वाचन किया गया।
मोदी जी के संदेश के समर्थन में भुनेश कुल्हाड़े जी ने समर्थन प्रस्ताव किया गया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने भी अपने दोनों हाथ उठाकर मोदी जी के संदेश का समर्थन किया।
मंच का सकुशल संचालन नगर महामंत्री अनूप मिश्रा द्वारा किया गया।
बैठक के अंत में राष्ट्रगान नगर उपाध्यक्ष जय श्रीवास्तव जी एवं तेजस तिवारी के द्वारा गाकर बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन असलम मिर्जा जी द्वारा किया गया ।
नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी के द्वारा नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के नाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के नाम से संबोधित किया जाए ऐसा प्रस्ताव नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, एवं बालाघाट सिवनी सांसद भारती पारधी जी के समक्ष रखने का प्रस्ताव रखा।

नगर उत्तर मंडल की वृहद कार्यसमिति बैठक सम्पन्न - Seoni News
      इस बैठक के मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद-पूर्व विधायक नीता पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधिप्रकोष्ठ विनोद सोनी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, जिला उपाध्यक्ष लालू राय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री पीयूष दुबे, जिला सोशल मीडिया संयोजक आशीष सोनी , जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मोर्चा आशीष मानाठाकुर, नगर अध्यक्ष उत्तर मंडल संजय पप्पू सोनी, अल्केश रजक नगर महामंत्री अनूप मिश्रा नगर महामंत्री तरुण करोसिया , उपाध्यक्ष राजेश पाल, जय श्रीवास्तव, भरत राहंगडाले, पंकज बिसेन, अखिलेश पांडे, ज्योति राजपूत, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा भुनेश कुल्हाड़े, नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रमोद अहिरवार, नगर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनोज भलावी, नगर महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा आलोक राज, असलम मिर्जा, वरिष्ठ अरविंद गार्वे , अनिल पटवा , सोनू सतनामी, राहुल सैनी, नेहा सेन, श्वेता मिश्रा अंशुल चौरसिया, दीपू कनौजिया, सत्यम सूर्यवंशी, तेजस तिवारी, कुशल चंद्रहास, संतोष सराठे, सतेंद्र सिंह ठाकुर, जितेन्द्र मिश्रा, संजय बेस, अंकित सिंह ठाकुर, आर्यन सोनी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, प्रभु दयाल पुराने, दीपक तिवारी, आशीष नागपुरे, एवं समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button