मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
Trending

20 अगस्त को सिवनी आएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, नरेश मरावी करेंगे जिला अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण

नेता प्रतिपक्ष के स्वागत एवं नरेश मरावी के पदभार ग्रहण की हो रही है व्यापक तैयारियाँ

Seoni 18 August 2025

सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार अपने प्रवास के दौरान 20 अगस्त को सिवनी पहुंचेंगे।

यहां वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके साथ ही जिला कांग्रेस  के नव-नियुक्त अध्यक्ष नरेश मरावी मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की विशेष उपस्थित में औपचारिक रूप से पदभार भी ग्रहण करेंगे ।

जानकारी के अनुसार नव नियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश मरावी के पदभार ग्रहण एवं नेता प्रतिपक्ष के आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत की व्यापक तैयारियाँ की जा रही है ।

कार्यक्रम इंदिरा भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय सिवनी में प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा।

इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि नरेश मरावी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है।

उनके नेतृत्व में आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों की रणनीति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में इस कार्यक्रम को कांग्रेस की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

पदभार ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी को आदिवासी समाज में कांग्रेस का मजबूत संदेश माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :- MP में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा, सिवनी की बागडोर नरेश मरावी को

नरेश मरावी स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं और उनकी नियुक्ति को कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां चल रही हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस इस आयोजन के जरिए आदिवासी समाज में व्यापक प्रभाव जमाने की कोशिश कर रही है, जिससे बड़ा राजनीतिक असर दिखाई दे सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!