WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट का आयोजन 6 दिसंबर से

सिवनी यशो:- आगामी 6 दिसंबर से जैस क्लब के तत्वाधान में लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट 2023 का आयोजन डूंडासिवनी स्थित मैदान में किया जायेगा। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 6 दिसंबर से प्रारंभ होगा, जिसका फाइनल मैच 17 दिसंबर 2023 को खेला जायेगा।
जैस क्लब के संचालक अरूण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए 3 पूल बनाये गये है, जिसमें पूल ए में सिवनी वायस सिवनी, पटेल एलेवन उड़ेपानी एवं सतपुड़ा टाईगर छिंदवाड़ा को रखा गया है। पूल बी में जैस ब्लू, एडवोकेट सीनियर एवं रवि चाचू इलेवन को शामिल किया गया है, वहीं पूल सी में एडवोकेट जूनियर, जैस एलो एवं साइनिंग स्टार की टीम मौजूद रहेगी।
आगे बताया गया कि प्रतियोगिता का पहला मैच पूल ए 6 दिसंबर को सिवनी वायस एवं पटेल एलेवन के मध्य खेला जायेगा। इसके पश्चात 7 दिसंबर को पूल सी का पहला मैच साइनिंग स्टार व जैस एलो के मध्य होगा। 8 दिसंबर को पूल बी का पहला मैच एडवोकेट सीनियर एवं चाचू इलेवन के मध्य खेला जायेगा। 9 दिसंबर को पटेल एलेवन व सतपुड़ा टाईगर तथा साइनिंग स्टार व एडवोकेट जूनियर के मध्य खेला जायेगा। 10 दिसंबर को सिवनी वायस एवं सतपुड़ा टाईगर, जैस ब्लू एवं चाचू इलेवन के मध्य मुकाबला होगा। 11 दिसंबर को एडवोकेट जूनियर एवं जैस एलो के बीच तथा 12 दिसंबर को जैस ब्लू एवं एडवोकेट सीनियर के मध्य मैच खेला जायेगा।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 15 दिसंबर को टाप-1 तथा टॉप-4 के बीच होगा, वहीं 16 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल टॉप-2 एवं टॉप-3 के मध्य होगा। 17 दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुबह 11 बजे से सेमीफाइनल की विजेता टीमों के मध्य खेला जायेगा। लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट 2023 प्रतियोगिता का प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रूपये व ट्राफी तथा दूसरा पुरूस्कार 15 हजार रूपये व ट्राफी आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा मैन ऑफ दा सीरीज 3000 रूपये एवं ट्राफी आनंद चाय के संचालक अरविंद राय द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता के बेस्ट बालर को 25 सौ रूपये, बेस्ट बेस्टमैन को 25 सौ रूपये एवं बेस्ट विकेट कीपर को 2 हजार रूपये एवं ट्राफी वायस क्लब के आसिफ पटेल द्वारा दिया जायेगा।
जैस क्लब के संचालक अरूण यादव द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता के मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जायेगा, समस्त क्रिकेट प्रेमियों से आयोजन समिति द्वारा डूंडासिवनी मैदान में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करने का आग्रह किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!