मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नन्ही छात्रा शौर्या ने किया गीता पाठ

प्रथम अध्याय के प्रभावशाली वाचन से शिक्षकों और छात्रों को किया प्रभावित

सिवनी / प्रातःकालीन सभा में चौथी की छात्रा चमकी

Seoni 15 November 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डूंडासिवनी में शनिवार को आयोजित प्रातःकालीन असेम्बली कार्यक्रम में कक्षा चौथी की छात्रा शौर्या दुबे ने श्रीमद्भागवत गीता  पाठ के प्रथम अध्याय का सटीक, स्पष्ट और प्रभावशाली वाचन कर सभी का मन मोह लिया।
उनकी आवाज़, गीता पाठ उच्चारण, गति और आध्यात्मिक भावभूमि की समझ ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

शिक्षक पिता की प्रेरणा और घर का सांस्कृतिक वातावरण

शौर्या दुबे सिवनी नगर के निवासी पंडित सुशील दुबे की पुत्री हैं, जो पेशे से शिक्षक हैं।
विद्यालय स्टाफ ने बताया कि शौर्या में कम उम्र से ही धार्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि और अध्ययन की आदत देखने को मिलती है, उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति में साफ दिखाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने की सराहना

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियाँ न केवल छात्रों में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का विकास करती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, वक्तृत्व कौशल और आत्मविश्वास को भी नई दिशा देती हैं।
विद्यालय ने शौर्या की प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अवसर प्रदान करने की बात कही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!