जनजातीय गौरव दिवस वीर जननायकों के शौर्य का युगांतकारी शंखनाद : फग्गनसिंह कुलस्ते
नई पीढ़ी को बलिदान, स्वाभिमान और संघर्ष की वास्तविक गाथाओं से परिचित कराना ही दिवस का उद्देश्य
मंडला सांसद ने कहा— इतिहास की भूलों को सुधारकर जनजातीय नायकों को मिला सम्मान
सिवनी 15 नवंबर 2025
सिवनी यशो:- मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के उद्देश्य से लिया है।
मंडला सांसद कहा कि जनजातीय समाज के वीर नायकों ने देश की स्वतंत्रता, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिया, परंतु इतिहास में अनेक बार उनका योगदान उपेक्षित रहा। ”यह दिवस उन भूलों को सुधारने और नई पीढ़ी को हमारे वास्तविक नायकों से परिचित कराने का अवसर है ।

श्री कुलस्ते ने इस आशय के विचार भाजपा जिला कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा का पुण्य स्मरण आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन देते हुये व्यक्ति किये ।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद श्री कुलस्ते, एवं अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया ।
इस अवसर पर सांसद कुलस्ते ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनजातीय समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका लाभ व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है।
कहा कि ”जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए किए गए प्रयास अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।
‘यह दिवस नई पीढ़ी में स्वाभिमान और प्रेरणा का संचार करता है — मीना बिसेन
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि –
जनजातीय गौरव दिवस वह शंखनाद है जिसने नई पीढ़ी को वीर जननायकों के बलिदान, शौर्य और त्याग से परिचित कराया है।
उन्होंने कहा कि-
यह दिवस जनजातीय समुदाय के स्वाभिमान को स्थापित करने का माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि-
गौरव दिवस वह शंखनाद है, जिसने नई पीढ़ी को वीर जननायकों के बलिदान, शौर्य और साहस से परिचित कराया है। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,
नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया,
पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे – प्रेमतिवारी,
श्रीमती नीता पटेरिया पूर्व सांसद ,
पूर्व विधायक – श्रीमती शशि ठाकुर, डालसिंह मर्सकोले, राकेश पाल सिंह,
उपाध्यक्ष – संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, लालू राय
महा मंत्री – गजानंद पंचेेश्वर, अजय डागोरिया
राजेश त्रिवेदी,
संतोष नगपुरे,
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उइैके,
आशाीष माना ठाकुर,
आदिवासी नेत्री श्रीमती राजेश्वरी उईके,
धीरसिंह भलावी,
नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज राहंगडाले,
दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी,
लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष नितेश सनोडिया,
कहानी मंडल अध्यक्ष ममलेश पटेल,
सहित बड़ी संख्या मं भापा के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।



