Sat, 24 Oct 2026 | 12:27:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

लोकसभा चुनाव कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने का सही समय - कैलाश विजयवर्गीय

लोकसभा चुनाव कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने का सही समय - कैलाश विजयवर्गीय
शेयर करें:
 

प्रदेश शासन के मंत्री विजयर्गीय ने छिंदवाड़ा के सौंसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित ------------------------------------- देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का परिवार

छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस जाति के आधार पर जनगणना की बात करती है, इससे सामाजिक समरसता मज़बूत नही होती है। कांग्रेस जातीगत जनगणना के आधार पर वोट मांग कर देश को बाटना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ चार जातियां बताई हैं, वे जातियां हैं किसान, महिला, युवा और गरीब। मोदी जी की बताई हुई चारों जातियां मजबूत हो गईं और जल्द भारत विश्व गुरू बन जाएगा। देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का परिवार है। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री व जबलपुर क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नही

  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिर टूटते हुए देखा, हम सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाले जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुके हैं। भाजपा का कार्यकर्ता नारी शक्ति के लिए अपनी कुर्सी छोडता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति की सुरक्षा के लिए कई उल्लेखनिय कार्य किये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही सकल्प है ÓÓसबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

आज भी छिंदवाड़ा को विकास की तलाश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभाजन करने वाली पार्टी है। देश मे दो प्रकार की विचार धारा है। एक देश को मजबूत करने वाली हमारी विचारधारा और दूसरी कमजोर करने वाली कांग्रेस की विचारधारा है। भाजपा देश को मजबूत कर रही है, वहीं कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इनके मनसूबे को कभी पूरा नही होने देंगे। छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा का सांसद भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा। छिंदवाड़ा लोकसभा में कमल खिलाकर आप सभी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कार्य करें। कांग्रेस नेता कमलनाथ पिछले 40 साल से छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आज भी छिंदवाड़ा को विकास की तलाश है।

कांग्रेस के तिनखेडा सरपंच सहित सैंकड़ां कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

सम्मेलन के दौरान श्री विजयर्गीय के समक्ष तिनखेडा सरपंच हरीश धूर्वे सहित सैकडो कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विजयवर्गीय ने सभी को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, डॉ पात्रीकर, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, सहप्रभारी संतोष पारिख, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले,  संतोष जैन, नपा अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।